ब्रेकिंग
नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, रूट और शेड्यूल जानिए✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, रूट और शेड्यूल जानिए✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट

बिहार में बदमाशों का हैरतअंगेज कारनामा, BDO साहब की सरकारी गाड़ी ही उड़ा ले गए चोर

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर में चोरों का हैरतअंगेज कारनामा सामने आया है. जबकि गाड़ी पर अधिकारी का पदनाम और बोर्ड बैनर लगा है, ये देखकर भी चोरों को पुलिस का डर नहीं हुआ और

बिहार में बदमाशों का हैरतअंगेज कारनामा, BDO साहब की सरकारी गाड़ी ही उड़ा ले गए चोर
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर में चोरों का हैरतअंगेज कारनामा सामने आया है. जबकि गाड़ी पर अधिकारी का पदनाम और बोर्ड बैनर लगा है, ये देखकर भी चोरों को पुलिस का डर नहीं हुआ और चोरी की घटना को अंजाम दे दिया. घटना के बाद जिले में कई तरह की चर्चाओं का बाजार भी गर्म है, लोग कह रहे हैं कि जब सरकारी गाड़ी ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता की गाड़ियों का क्या कहना. मामला जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ का है.


जानकारी के अनुसार जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ में मोतीपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार का आवास है. वो सपरिवार शहर में रहते हैं. अपने दफ्तर की गाड़ी से शहर में परिवार से मिलने पहुंचे थे और रात में वहीं रुक गए. लेकिन जब सुबह में देखा तो  सभी हैरान और परेशान हो गए क्योंकि जहां गाड़ी खड़ी की थी वहां गाड़ी नहीं थी. आसपास देखने के बाद नहीं मिला तो सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो पता चला कि कोई अज्ञात आदमी आया और गाड़ी को स्टार्ट कर बड़े आराम से भाग निकला. 


जिसके बाद BDO प्रशांत कुमार ने अपने वरीय अधिकारियों को दी साथ ही इसके लिखित शिकायत अहियापुर थाना में दर्ज कराई. पूरे मामले पर पूछे जाने पर मोतीपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा कि हमारे निजी आवास अहियापुर के कोल्हुआ से हमारी सरकारी गाड़ी चोरी हो गई है. गाड़ी बनाने के ख्याल से लेकर मुजफ्फरपुर गए थे अचानक रविवार की सुबह सुबह गाड़ी गायब हो गई. जिसको लेकर स्थानीय थाना में केस दर्ज कराया गया है पुलिस प्रशासन की टीम कार्रवाई में जुटी है.


टैग्स