ब्रेकिंग
राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम

बिहार में बदहाल हुई सड़कें! NH की दुर्दशा के खिलाफ रोड पर उतरे ग्रामीण, धान रोपकर जताया विरोध

PURNEA: जन सुराज यात्रा पर निकले प्रशांत किशोर लगातार इस बात का दावा करते रहे हैं कि बिहार में सड़कों की स्थिति खराब हो गई है और सुदूर ग्रामीण इलाकों में सड़कों की हालत 2005 से पहल

बिहार में बदहाल हुई सड़कें! NH की दुर्दशा के खिलाफ रोड पर उतरे ग्रामीण, धान रोपकर जताया विरोध
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PURNEA: जन सुराज यात्रा पर निकले प्रशांत किशोर लगातार इस बात का दावा करते रहे हैं कि बिहार में सड़कों की स्थिति खराब हो गई है और सुदूर ग्रामीण इलाकों में सड़कों की हालत 2005 से पहले वाली हो गई है। प्रशांत किशोर के दावों की सच्चाई पूर्णिया में सामने आई है, जहां बाढ़ के कारण ध्वस्त हुई सड़कों का कई साल बीत जाने के बाद भी निर्माण नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने सड़क पर धान रोपकर विरोध जताया और कहा है कि बिहार में फिर से 2005 से पहले वाली स्थिति हो गई है।


दरअसल, पूर्णिया के बायसी अंतर्गत सुगाव महानंदपुर पंचायत और पुराना गज पंचायत को जाने वाली NH 31 डंगरा से चटांगी तक जाने वाली करीब 7 से 8 किलोमीटर सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है। साल 2017 के बाढ़ में यह सड़क ध्वस्त हो गई थी। ध्वस्त सड़क पर सैकड़ो जगह ऐसे गड्ढे बन गए हैं जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। गंभीर बीमार मरीज को अस्पताल तक ले जाने में दो घंटे का समय लग जाता है।


कई सालों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे इलाके के लोगों के धैर्य ने गुरुवार को जवाब दे दिया और उन्होंने कीचड़ युक्त सड़क पर धान की रोपनी कर विरोध जताया। इलाके के लोगों को कहना है कि वे बार बार अपनी समस्या लेकर अधिकारियों के पास जाते हैं लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन के अलावे कुछ हासिल नहीं हो रहा है। ग्रामीणों ने बायसी अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सड़क को चलने युक्त बनाने की मांग की है। एसडीएम ने जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराए जाने का भरोसा दिलाया है।


बिहार में बदहाल हुई सड़कें! NH की दुर्दशा के खिलाफ रोड पर उतरे ग्रामीण, धान रोपकर जताया विरोध


बिहार में बदहाल हुई सड़कें! NH की दुर्दशा के खिलाफ रोड पर उतरे ग्रामीण, धान रोपकर जताया विरोध


बिहार में बदहाल हुई सड़कें! NH की दुर्दशा के खिलाफ रोड पर उतरे ग्रामीण, धान रोपकर जताया विरोध

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता