ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईBihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

IAS अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के डीएम भी बदलें

PATNA : बिहार के प्रशासनिक गलियारे से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, आईपीएस अधिकारियों के बाद अब आईएएस अधिकारियों का भी बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। इसमें राज्य सरकार के

IAS अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों के डीएम भी बदलें
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार के प्रशासनिक गलियारे से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, आईपीएस अधिकारियों के बाद अब आईएएस अधिकारियों का भी बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है। इसमें राज्य सरकार के मुख्यालय स्तर के आईएएस अधिकारियों से लेकर कई जिलों के डीएम भी शामिल है। 


संजीव कुमार निदेशक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का तबादला निदेशक तकनीकी के पद पर उद्योग विभाग में किया गया है जबकि डीएम सीतामढ़ी सुनील कुमार का तबादला नगर विकास एवं आवास विभाग में अपर सचिव के पद पर किया गया है। डीएम मधुबनी अमित कुमार निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क, डीएम किशनगंज आदित्य प्रकाश को निदेशक कृषि, डीएम अररिया प्रशांत कुमार सी/ एच को निदेशक समाज कल्याण, डीएम शिवहर सज्जन आर को संयुक्त सचिव शिक्षा विभाग बनाया गया है। वहीं निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण विजय प्रकाश मीना को निदेशक पशुपालन, संयुक्त सचिव सहकारिता विभाग वैभव चौधरी को निदेशक विज्ञान एवं प्रावैधिकी बनाया गया है। 


हिमांशु कुमार राय पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग में अपर सचिव बनाए गए हैं। डीएम पूर्णिया राहुल कुमार को जीविका प्रोत्साहन सोसायटी का मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। ये आयुक्त मनरेगा एवं मिशन निदेशक जल जीवन- हरियाली के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। इसी प्रकार पंकज दीक्षित को निदेशक उद्योग बनाया गया है। अपर सचिव वित्त विभाग मिथिलेश मिश्र बिहार विकास मिशन के मुख्य महाप्रबंधक के प्रभार में भी रहेंगे। संजय कुमार पंसारी को निदेशक अर्थ एवं सांख्यिकी बनाया गया है।



टैग्स