ब्रेकिंग
Bihar News : पहले युवती के साथ दरिंदगी, फिर पंचायत में लाखों की सौदेबाजी! अररिया में एक लाख लेकर मामला खत्म करने का आरोप...✦समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने गिट्टी-बालू कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप; गंभीर हालत में रेफर✦‘अगर काम पर नहीं लौटे तो..’, हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेताया✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?✦Bihar News : पहले युवती के साथ दरिंदगी, फिर पंचायत में लाखों की सौदेबाजी! अररिया में एक लाख लेकर मामला खत्म करने का आरोप...✦समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों ने गिट्टी-बालू कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े वारदात से मचा हड़कंप; गंभीर हालत में रेफर✦‘अगर काम पर नहीं लौटे तो..’, हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को मंत्री दिलीप जायसवाल ने चेताया✦Bihar Railway News : छठ पर बिहार के 12 रेलवे स्टेशनों पर बड़ा फैसला, 12 से 25 नवंबर तक नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट; जानिए पूरी लिस्ट✦छठ में घर लौटने का प्लान है और टिकट नहीं मिल रहा? रेलवे ने खोल दिया है राहत का रास्ता! 24 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों में सीटें खाली हैं; कहीं आपकी रूट की ट्रेन भी तो नहीं?

बिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा में चट्टान से टकराई नाव, बाल-बाल बची लोगों की जान

MUNGER: मुंगेर में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सीताचार दियारा से सब्जी लादकर मुंगेर के कष्टहरणी घाट आ रही नाव घाट के करीब गंगा में निकले चट्टान से जा टकराई। टक्कर के बाद नाव

बिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा में चट्टान से टकराई नाव, बाल-बाल बची लोगों की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सीताचार दियारा से सब्जी लादकर मुंगेर के कष्टहरणी घाट आ रही नाव घाट के करीब गंगा में निकले चट्टान से जा टकराई। टक्कर के बाद नाव डूबे लगी, जिसके बाद घाट पर मौजूद गोताखोर और अन्य नाविकों ने नाव पर सवार करीब आधा दर्जन लोगों की जान बचाई। इस हादसे के एक वीडियो भी सामने आया है।


स्थानीय लोगों के मुताबिक, सीताचरन दियारा से नाव पर सब्जी लादकर करीब आधा दर्जन से अधिक लोग मुंगेर आ रहे थे, तभी कष्टहरणी घाट पर काफी कुहासा होने के कारण नाविक को घाट नहीं दिखा और नाव जैसे ही घाट पहुंचने को था, थोड़ी दूर पर गंगा में निकले चट्टान से वह टकरा गई।


टक्कर के बाद नाव अनियंत्रित होकर पलटने लगा। जिसके बाद नाव सवार लोग चिल्लाने लगे। लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय मछुवारे एक दूसरी नाव से जल्दी घटनास्थल पर पहुंचे सभी लोगों को डूबते नाव से रेस्क्यू कर दूसरे नाव से सभी को सकुशल घाट पर ले आए और लोगों की जान बाल-बाल बच गई।