ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार चुनाव में अभूतपूर्व होगी सुरक्षा, अर्द्धसैनिक और राज्य पुलिस की 1200 कंपनियां होंगी तैनात

PATNA : देश में कोरोना काल के दौरान पहली बार हो रहे चुनाव में आयोग कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है. बिहार चुनाव में सुरक्षा के इस बार अभूतपूर्व इंतजाम देखने को मिलेंगे, इसके

बिहार चुनाव में अभूतपूर्व होगी सुरक्षा, अर्द्धसैनिक और राज्य पुलिस की 1200 कंपनियां होंगी तैनात
Anamika
2 मिनट

PATNA : देश में कोरोना काल के दौरान पहली बार हो रहे चुनाव में आयोग कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता है. बिहार चुनाव में सुरक्षा के इस बार अभूतपूर्व इंतजाम देखने को मिलेंगे, इसके लिए अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ राज्य पुलिस की बारह सौ कंपनियां बिहार में तैनात की जाएंगी. 28 अक्टूबर को होने वाले पहले चरण की वोटिंग के पहले कई कंपनियां बिहार पहुंच जाएंगी. अर्ध सैनिक बलों की कंपनियों में सीआरपीएफ, एसएसबी, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ और आरपीएफ की कंपनियां शामिल है.

केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तकरीबन 300 कंपनियां बिहार पहुंच चुकी है और 300 अन्य कंपनियां भी जल्द ही बिहार पहुंच जाएंगी. इसके अलावा 600 अन्य कंपनियों को भी बिहार लाया जाएगा. बिहार में अर्ध केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की कुल 1012 कंपनियां आएंगी जबकि इसके अलावा पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और झारखंड पुलिस की 188 कंपनियों को भी बिहार चुनाव में तैनात किया जाएगा.

बिहार चुनाव में आईटीबीपी की तकरीबन 75, सीआईएसएफ की 160, सीआरपीएफ की 150 और एसएसबी की 175 कंपनियां तैनात रहेंगी. स्वच्छ और पारदर्शी तरीके से मतदान हो पाए इसके लिए चुनाव आयोग ने यह तैयारी की है.