ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के खिलाफ कोर्ट जाएंगे तेजस्वी यादव, सीएम सम्राट चौधरी का नाम लेकर जमकर बरसे✦दिवाली-छठ पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म... 1 अक्टूबर से दौड़ेंगी 9 स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें रूट और टाइमटेबल✦बिहार के लिए बड़ी खुशखबरी: रक्सौल से हल्दिया 6-लेन एक्सप्रेसवे के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 11 जिलों को मिलेगा फायदा✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦बिहार पुलिस के खिलाफ कोर्ट जाएंगे तेजस्वी यादव, सीएम सम्राट चौधरी का नाम लेकर जमकर बरसे✦दिवाली-छठ पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म... 1 अक्टूबर से दौड़ेंगी 9 स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें रूट और टाइमटेबल✦बिहार के लिए बड़ी खुशखबरी: रक्सौल से हल्दिया 6-लेन एक्सप्रेसवे के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 11 जिलों को मिलेगा फायदा✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल

बिहार में अपराधियों का तांडव ! घर में सोई हुई बुजुर्ग महिला की चाकू से गोद कर निर्मम हत्या, परिजनों में मातम का माहौल

JAHANABAD : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जहानाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक

बिहार में अपराधियों का तांडव ! घर में सोई हुई बुजुर्ग महिला की चाकू से गोद कर निर्मम हत्या, परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAHANABAD : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जहानाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक बुजुर्ग महिला की चाक़ू गोदकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल इस घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र अंतर्गत काको बाजार में से आ रही है। जहां अपराधियों ने बीते देर रात घर में सोई हुई एक बुजुर्ग महिला मालो देवी की चाकू से गोद गोद कर निर्मम हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद सुबह- सुबह काको बाजार में लोगों की काफी भीड़ मृतक के  घर के पास जुटी हुई है। 


वहीं, इस मामले में मृतक के बेटा कुणाल कुमार ने बताया कि इसकी मां घर में अकेले रहती थी और हम लोग बगल में ही दूसरे घर में रहते थे सुबह-सुबह घर का दरवाजा खुला हुआ था। लेकिन महिला अभी तक घर से निकली नहीं थी। किसी अनहोनी की आशंका पर जब हम घर में घुसे तो देखे की पूरे शरीर मे चाकू से गोद गोद कर गला काट दिया गया है।  इस घटना के बाद स्थानीय काको थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। 


उधर, इस मामले में स्थानीय काको थाना अध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। बुजुर्ग महिला घर में अकेले रहती थी और काफी निर्धन थी। काको बाजार में सब्जी बेचकर अपना घर चलाती थी। उसका बेटा काको बाजार में ही दूसरे घर में रहा करता था फिलहाल हत्या का कारण प्रथम दृश्य संपत्ति विवाद का मामला सामने आ रहा है। मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भेजा जा रहा है।