ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंकाबिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टBihar Transport: प्रमोशन मिला पर पोस्टिंग नहीं ! परिवहन सेवा के DTO स्तर के अफसरों का भविष्य अधर में, 'बिप्रसे' के अफसरों से सीट भरा...अब कहां होगी पोस्टिंग ?बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंकाबिहार के निजी हॉस्टल से दो मासूम छात्र लापता, CCTV दिखाने से प्रबंधन का इनकार; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोपबांकीपुर उपचुनाव: JJD उम्मीदवार वीणा मानवी को मिली बेल, नामांकन के बाद पुलिस ने किया था अरेस्टBihar Transport: प्रमोशन मिला पर पोस्टिंग नहीं ! परिवहन सेवा के DTO स्तर के अफसरों का भविष्य अधर में, 'बिप्रसे' के अफसरों से सीट भरा...अब कहां होगी पोस्टिंग ?

बिहार में कोरोना संक्रमण का ट्रेंड बदला, अब ज्यादातर मरीज लॉकडाउन के बीच बाहर से आनेवाले

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस के संक्रमण का ट्रेंड अब बदल गया है। अब बिहार में जो मरीज सामने आ रहे हैं वह लॉकडाउन पीरियड में बाहर से आने वाले हैं। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने बाह

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस के संक्रमण का ट्रेंड अब बदल गया है। अब बिहार में जो मरीज सामने आ रहे हैं वह लॉकडाउन पीरियड में बाहर से आने वाले हैं। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने बाहर से आए सभी लोगों की जांच कराने का आदेश दे दिया है। दीपक कुमार ने सभी जिलों के डीएम और एसपी को निर्देश दिया है कि दूसरे राज्यों से आए लोगों की सौ फीसदी इसकी जांच कराई जाए। मुख्य सचिव ने सभी जिलों को इससे हाई प्रायरिटी में लेकर काम करने को कहा है। 


दूसरे राज्यों से लौटकर बिहार आने वाले लोग अब राज्य में कोरोना कैरियर साबित हो रहे हैं। अब तक ऐसे 8 मामले सामने आ चुके हैं जो अन्य राज्यों से वापस आए और बिहार आकर उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकल गई। मुख्य सचिव में इस मामले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के साथ समीक्षा की और इस पर चिंता जताते हुए आगे तेज गति के साथ अभियान चलाने का निर्देश दिया है। 


अरवल में जो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है वह 19 अप्रैल को गुड़गांव से अरवल पहुंचा था जबकि सारण में 15 अप्रैल को एक व्यक्ति गुजरात के वडोदरा से चला और 19 अप्रैल को अपने घर सारण पहुंचा बाद में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। भागलपुर का एक व्यक्ति बांका के एक अन्य व्यक्ति के साथ मुंबई से एंबुलेंस के जरिए पहुंचा था या दोनों पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावे भोजपुर के जिस युवक को पॉजिटिव पाया गया वह भी कानपुर से आया था। यह तमाम ऐसे मामले हैं जो इस बात का संकेत दे रहे हैं कि बिहार में कोरोना के संक्रमण का ट्रेंड बदल गया है और अब सरकार इसको लेकर सचेत है।