ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

बिहार में आसमानी आफत : घर में सो रहे पति-पत्नी की ठनका गिरने से मौत, लोगों ने किया सड़क जाम

HAJIPUR : बिहार के इस मानसूनी सीजन एक बार फिर आसमानी आफत का कहर देखने को मिला है। यहां वैशाली जिले के महुआ में आज अहले सुबह घर में सो रहे पति-पत्नी की ठनका गिरने से मौत हो गई

बिहार में आसमानी आफत :  घर में सो रहे पति-पत्नी की ठनका गिरने से मौत, लोगों ने किया सड़क जाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

HAJIPUR : बिहार के इस मानसूनी सीजन एक बार फिर आसमानी आफत का कहर देखने को मिला है। यहां  वैशाली जिले के महुआ में आज अहले सुबह घर में सो रहे पति-पत्नी की ठनका गिरने से मौत हो गई। यह  घटना हरपुर बेलवा टारा चौक की है। दंपति घास-फूस के बथान में सो रहे थे। जैसे ही वज्रपात हुआ, बथान में आग लग गई। इसमें झुलस कर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।


मिली जानकारी के मुताबिक़, महुआ थाना इलाके के हरपुर बेलवा टारा चौक में बुधवार अलसुबह खराब मौसम में वज्रपात हुआ। बताया जा रहा है कि 50 वर्षीय राज नारायण पासवान और उनकी पत्नी 45 वर्षीय सुमित्रा देवी बथान में सो रहे थे। बगल में ताड़ का पेड़ था और उसी के नीचे फूस की झोपड़ी में पति पत्नी खाट पर सोए थे। करीब 5:30 बजे ठनका गिरा। इससे उनकी झोपड़ी जलकर खाक हो गई। जिसमें पति-पत्नी झुलस गए और उनकी मौत हो गई। 


वहीं, ठनका गिरने के बाद आसपास के लोग दौड़े। मौके पर जाकर देखा तो पति-पत्नी की मौत हो चुकी थी। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटी है। सूचना पुलिस को दी गई है। इस घटना से इलाके में गम का माहौल है। इलाके में  कल देर रात से ही महुआ और आसपास में तेज बारिश हो रही है और बिजली चमक रही है। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। वहीं घटना से नाराज लोगों ने महुआ ताजपुर सड़क मार्ग को जाम कर दिया है और मुआवजा की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता