ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

बिहार में 94 हजार सरकारी शिक्षकों की होगी बहाली, बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी

PATNA : बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है. चुनाव से पहले ही सरकार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर देने जा रही है. नौकरी का इंतजार कर रहे बिहार के लाखों टीईटी अभ्यर्

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाला है. चुनाव से पहले ही सरकार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर देने जा रही है. नौकरी का इंतजार कर रहे बिहार के  लाखों टीईटी अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खबर है कि उनकी बहाली की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी. अप्रैल माह में शिक्षक बहाली प्रक्रिया शुरू करने की बात सामने आ रही है.


राज्य के लाखों टीईटी अभ्यर्थियों ने बहाली के लिए आवेदन जमा किया है लेकिन बहाली प्रक्रिया बीच में स्थगित कर दी गई है. क्योंकि राज्य के ढाई लाख एनआईओएस से डीएलएड पास अभ्यर्थियों की डिग्री को एनसीटीई ने अमान्य करार दिया था. बताया जा रहा है कि एनआईओएस डीएलएड (NIOS) को लेकर विधि विभाग से परामर्श मांगा गया है और परामर्श आते ही अप्रैल माह में बहाली प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.


विभाग के डायरेक्टर ने बताया कि जहां तक नियोजन प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी वहीं से शुरू की जाएगी और 94 हजार शिक्षक अभ्यर्थियों की बहाली हो सकेगी. राज्य सरकार की कार्रवाई के बाद डीएलएड अभ्यर्थियों के पक्ष में हाईकोर्ट ने भी फैसला सुनाते हुए डिग्री को मान्य करार देते हुए बहाली का आदेश दिया था. ऐसे में अब राज्य सरकार ने फिर से डीएलएड को लेकर एनसीटीई और विधि विभाग से परामर्श मांगा है.


प्राथमिक शिक्षा निदेशक की मानें तो अप्रैल में बहाली शुरू हो जाएगी. राज्य के हड़ताली नियोजित शिक्षकों को लेकर भी निदेशक ने कहा कि हड़ताली शिक्षकों पर निलंबन की कार्रवाई जारी है और विभाग की ओर से शिक्षकों के लिए क्या बेहतर होगा इस पर भी विचार चल रहा है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें