ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर के मनियारी में दलित नाबालिग से छेड़खानी का आरोप, वार्ड सदस्य के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज✦एक फोन कॉल और घर से निकल गया नाबालिग... कुछ घंटों बाद डैम में मिला शव, 5 युवक हिरासत में✦बच्चों को अगवा कर भिखारी बनाने वाले गिरोह का खुलासा: 4 वर्षीय मासूम के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार ✦विदाई कराने ससुराल गया था युवक... फिर रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया 4 लाख क्यूसेक से अधिक पानी, दियारा क्षेत्र के गांवों में फैला पानी; तटबंधों पर हाई अलर्ट✦मुजफ्फरपुर के मनियारी में दलित नाबालिग से छेड़खानी का आरोप, वार्ड सदस्य के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज✦एक फोन कॉल और घर से निकल गया नाबालिग... कुछ घंटों बाद डैम में मिला शव, 5 युवक हिरासत में✦बच्चों को अगवा कर भिखारी बनाने वाले गिरोह का खुलासा: 4 वर्षीय मासूम के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार ✦विदाई कराने ससुराल गया था युवक... फिर रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप✦वाल्मीकिनगर बराज से छोड़ा गया 4 लाख क्यूसेक से अधिक पानी, दियारा क्षेत्र के गांवों में फैला पानी; तटबंधों पर हाई अलर्ट

बिहार में 72 घंटे से महाजाम : आरा-छपरा रोड पर रेंगते दिखे वाहन : आरा से पटना पहुंचने में लग रहा 7 से 8 घंटे का समय

ARA : बालू लदे ट्रक और ट्रैक्टरों के मनमाने तरीके से परिचालन की वजह से बीते 72 घंटों से बिहार के कोईलवर-छपरा फोरलेन, सकड्डी-नासरीगंज पथ और कोईलवर-बिहटा पथ पर महाजाम का नजारा बना हु

बिहार में 72 घंटे से महाजाम : आरा-छपरा रोड पर रेंगते दिखे वाहन : आरा से पटना पहुंचने में लग रहा 7 से 8 घंटे का समय
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARA : बालू लदे ट्रक और ट्रैक्टरों के मनमाने तरीके से परिचालन की वजह से बीते 72 घंटों से बिहार के कोईलवर-छपरा फोरलेन, सकड्डी-नासरीगंज पथ और कोईलवर-बिहटा पथ पर महाजाम का नजारा बना हुआ है। विगत तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रहे आवागमन के कारण ट्रकों ने पूरे रास्ते पर आवागमन बाधित कर दिया है। ट्रकों के जाम के कारण पटना, छपरा, सहार व आरा की ओर जाने वाली तीनों दिशाओं की सड़कें अवरुद्ध हैं। 


जानकारी के अनुसार, कोईलवर-छपरा फोरलेन का जाम बिहटा के कन्हौली मोड़ तक देखने को मिल रहा है। जाम के कारण बच्चों व महिलाओं को ज्यादा परेशानी हो रही है। पटना आने- जाने वालों को बुधवार को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा। जहां पटना से आरा जा रहे लोगों को बिहटा मोड़ से स्टेशन के रास्ते सिकंदरपुर छलका होते हुए कोईलवर की तरफ निकाला गया और बबुरा तक जाने के लिए आरा-बड़हरा के रास्ते बबुरा भेजा गया। कई यात्रियों ने बताया कि पटना से आरा तक पहुंचने में पांच घंटे का समय लग रहा है।


ट्रक ऑनर एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि ट्रक चालक 24 घंटे में भी भोजपुर जिले के एक छोर से दूसरे छोर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। ट्रक मालिकों ने बताया कि उनकी गाड़ी में लगे जीपीएस इसकी गवाही दे रहे हैं। कइयों ने बताया कि 24 घंटे तक ही निर्धारित दूरी का चालान वैध माना जाता है, जबकि चौबीस घंटे में उनकी गाड़ी दस किलोमीटर की दूरी भी नहीं पार कर रही है। स्थानीय लोगों की मानें तो पहले रात के अंधेरे में ओवरलोडिंग बालू लदे ट्रकों का आवागमन होता था, जो अब दिन के उजाले में ही हो रहा है। 


उधर, इस मामले में सदर एसडीपीओ 2, कोईलवर रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि छपरा के साथ-साथ कोल्हारामपुर से बबुरा के बीच सड़क काफी खराब है। इस कारण ट्रकों का परिचालन धीमी गति से हो रहा है। जिसके कारण जाम की समस्या बनी हुई है। इसकी सूचना विभाग को दे दी गई है। जल्द ही जाम से छुटकारा पा लिया जाएगा।