ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में मिले कोरोना के 5 और मरीज, सूबे में आंकड़ा पहुंचा 182

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां 5 और कोरोना मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई है. सूबे में यह आंकड़ा 182 हो गया है. बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानका

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां 5 और कोरोना मरीजों के मिलने की पुष्टि हुई है. सूबे में यह आंकड़ा 182 हो गया है. बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के 2 मरीज बक्सर जिले के रहने वाले हैं. बक्सर में तेजी से बढ़ते हुए कुल 10 मामले हो गए हैं. इससे पहले यहां से 8 मामले सामने आये थे. इसके अलावा नालंदा जिले से 3 मरीज सामने आये हैं. जिसके कारण नालंदा में कोरोना पोजिटिव मरीजों की संख्या 34 हो गई है.


नालंदा के अस्थावां से एक पुरूष मरीज मिला है जिसकी उम्र 28 साल है. वहीं नालंदा जिला के बिहारशरीफ से 38 और 55 साल की दो महिलाएं सामने आयी हैं. वहीं बक्सर के नया भोजपुर से 6 साल की बच्ची के साथ 60 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है. बिहार में कोरोना का रिकार्ड टूटा है. बीते दिन 23 अप्रैल को एक दिन में सबसे ज्यादा 33 मामले सामने आये थे. जिसके कारण बिहार में डबलिंग रेट यानी कि मरीजों के दुगना होने की रफ़्तार तेज हो गई है. बिहार में इस बार 6 दिन में ही आंकड़े 85 से बढ़कर 176 हो गए थे. आज तीन नए मामले सामने आने के बाद यह आंकड़ा 182 हो गया है.


आज बांका जिले से भी एक नया मरीज मिला है. जिसकी उम्र 36 साल बताई जा रही है. इससे पहले बांका जिले से जिस मरीज के मिलने की पुष्टि हुई थी. उसी मरीज के संपर्क में आने से यह मरीज भी संकर्मित हुआ है. जिसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बिहार में कोरोना मरीजों की आंकड़ा अब 182 हो गया है. सूबे में अब तक 44  मरीज ठीक हुए हैं. जबकि दो लोगों की मौत कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी के कारण हुआ है. आज इस नए मरीज के मिलने के साथ ही बिहार के अंदर फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 133 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बिहार में काफी तेजी से कोरोना की जांच चल रही है. अब तक बिहार में 14924 सैंपल की जांच की जा चुकी है. जिसमें 182 पोजिटिव केस सामने आये हैं.


टैग्स