ब्रेकिंग
Bihar Road Accident : Bettiah Accident: टेंपो से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे मुन्ना प्रसाद, अचानक मौत बनकर आई तेज रफ्तार कार; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : पटना में करण के प्यार में पत्नी ने रच डाली पति की हत्या की साजिश! किराए के शूटर से इरफान का मर्डर, 48 घंटे में खुला राज✦Bihar Police Viral Audio: जमीन विवाद सुलझाने के लिए दरोगा ने मांगे 20 हजार! महिला से बोले- 'एक रात आओ...', मोतिहारी में मचा हड़कंप✦Supaul Road Accident: घने कोहरे में NH-327E पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 504 गैस सिलेंडर लदे ट्रक का ड्राइवर गंभीर, हायर सेंटर रेफर✦Amit Shah Bihar Visit : PM मोदी के बाद बिहार आएंगे अमित शाह, 11 दिसंबर को चीनी मिल का करेंगे शिलान्यास; गन्ना किसानों के लिए बड़ा ऐलान!✦Bihar Road Accident : Bettiah Accident: टेंपो से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे मुन्ना प्रसाद, अचानक मौत बनकर आई तेज रफ्तार कार; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया✦Bihar News : पटना में करण के प्यार में पत्नी ने रच डाली पति की हत्या की साजिश! किराए के शूटर से इरफान का मर्डर, 48 घंटे में खुला राज✦Bihar Police Viral Audio: जमीन विवाद सुलझाने के लिए दरोगा ने मांगे 20 हजार! महिला से बोले- 'एक रात आओ...', मोतिहारी में मचा हड़कंप✦Supaul Road Accident: घने कोहरे में NH-327E पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 504 गैस सिलेंडर लदे ट्रक का ड्राइवर गंभीर, हायर सेंटर रेफर✦Amit Shah Bihar Visit : PM मोदी के बाद बिहार आएंगे अमित शाह, 11 दिसंबर को चीनी मिल का करेंगे शिलान्यास; गन्ना किसानों के लिए बड़ा ऐलान!

बिहार : चार साल की बच्ची से रेप के आरोपी किशोर को जज ने सुनाई सजा, समाज में जाएगा बड़ा संदेश

NALANDA : किशोर न्याय परिषद के प्रधान न्यायाधीश मानवेन्द्र मिश्र ने चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी किशोर को 24 घंटे से भी कम समय में गवाही और बहस पूरी कर सजा सुना दी. 26

बिहार : चार साल की बच्ची से रेप के आरोपी किशोर को जज ने सुनाई सजा, समाज में जाएगा बड़ा संदेश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA : किशोर न्याय परिषद के प्रधान न्यायाधीश मानवेन्द्र मिश्र ने चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी किशोर को 24 घंटे से भी कम समय में गवाही और बहस पूरी कर सजा सुना दी. 26 नवम्बर को उन्होंने किशोर और गवाहों का बयान दर्ज कर सारी न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर दी. 27 नवम्बर को उन्होंने सजा सुना दी. आरोपी किशोर को धारा 377 के तहत तीन वर्ष और पाक्सो के तहत तीन वर्ष की सजा सुनायी गयी है. सभी सजाएं साथ-साथ चलेगी. जेजेबी जज ने माना है कि जिस तरह से किशोर ने योजनाबद्ध तरीके से इस घटना को अंजाम दिया और मौके पर से फरार हो गया, वह उसे मानसिक और शरीरिक रूप से अपराध करने में सक्षम साबित करता है.


मिली जानकारी के मुताबिक बचाव पक्ष के वकील ने किशोर की उम्र व पहला अपराध होने का दावा कर कम से कम सजा की अपील की थी. जिसे जेजेबी ने नहीं माना व अधिकतम सजा सुनाई. विशेष गृह में किशोर के रहने के दौरान वहां के अधीक्षक को किशोर की नियमित काउंसलिंग और पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. साथ ही किशोर के आचरण व व्यवहार में हो रहे परिवर्तन से प्रत्येक छह माह पर जेजेबी को अवगत कराने को भी कहा गया है.


बता दें कि नालंदा थाना क्षेत्र के एक गांव में आरोपी किशोर बच्ची को इमली व टॉफी देने का लालच देकर अपने घर की छत पर बने कमरे में ले गया था और उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया था.

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DIPAK

FirstBihar संवाददाता