ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

उत्तर बिहार में अब तक की सबसे बड़ी बिजली चोरी, जुगाड़ टेक्नोलॉजी से लगाया 3.61 करोड़ का चूना

MUZAFFARPUR: बिजली की चोरी को रोकने के लिए सरकार युद्धस्तर पर काम कर रही है। पूरे बिहार को स्मार्ट मीटर से लैस कराने में जुटी है। बिजली के उपभोक्ताओं को चौबीस घंटे बिजली मुहैय

उत्तर बिहार में अब तक की सबसे बड़ी बिजली चोरी, जुगाड़ टेक्नोलॉजी से लगाया 3.61 करोड़ का चूना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिजली की चोरी को रोकने के लिए सरकार युद्धस्तर पर काम कर रही है। पूरे बिहार को स्मार्ट मीटर से लैस कराने में जुटी है। बिजली के उपभोक्ताओं को चौबीस घंटे बिजली मुहैया करायी जा रही है। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो अब भी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं इनकी करतूत को देखने से ऐसा लगता है कि हम नहीं सुधरेंगे की कसम इन लोगों ने खा ली है।


बिजली चोरी का एक अजीबो-गरीब मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सामने आया है जिसे देखकर बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी दंग रह गये। इसे उत्तर बिहार का सबसे बड़ा बिजली चोरी माना जा रहा है। इससे पहले इतनी बड़ी बिजली चोरी नहीं हुई थी।


दरअसल मुजफ्फरपुर के पखनाहा में एक आयरन कंपनी है जहां बिजली विभाग की टीम ने छापेमारी की थी। इसी छापेमारी के दौरान जो कुछ बात निकलकर सामने आई उसे देख बिजली विभाग की टीम भी हैरत में पड़ गयी। NBPDCL के इंजीनियरों को जांच में पता चला कि लोहा फैक्ट्री बिजली चोरी कर रहा है। 


33 केवीए लाइन में बिजली चोरी पकड़ी गयी। मीटर से मिटरिंग यूनिट को जोड़ने वाले कंट्रोल केबल में छेड़छाड़ कर बिजली की चोरी की जा रही थी। यूं कहे की पूरे चुगाड़ टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर बिजली की चोरी की जा रही थी। बिजली चोरी का मामला सामने आने के बाद लोहा फैक्ट्री के मालिक विनोद जायसवाल पर 3 करोड़ 61 लाख करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। 


उनके खिलाफ मीनापुर ओपी में सहायक अभियंता ने केस भी दर्ज कराया। बिजली चोरी का मामला सामने आने के बाद लोहा फैक्ट्री का मालिक फरार हो गया है। जुर्माने की रकम जमा नहीं करने पर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।