ब्रेकिंग
बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...

बिहार में 27 शिक्षकों पर गिरी गाज, अब वेतन की वसूली भी होगी, जानिये पूरा मामला

PATNA : बिहार में अब फर्जी शिक्षकों को लेकर सरकार सख्त हो गया है. कोर्ट ने बिहारशरीफ प्रखंड के शिक्षा विभाग में लंबित मामले की सुनवाई करते हुए फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई करने को कहा है. साल 2016 मे

बिहार में 27 शिक्षकों पर गिरी गाज, अब वेतन की वसूली भी होगी, जानिये पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अब फर्जी शिक्षकों को लेकर सरकार सख्त हो गया है. कोर्ट ने बिहारशरीफ प्रखंड के शिक्षा विभाग में लंबित मामले की सुनवाई करते हुए फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई करने को कहा है. साल 2016 में जिला अपीलीय प्राधिकार के आदेश से बहाल 26 शिक्षकों की सेवा से बर्खास्त कर उनके वेतन मद में दी गई राशि एक मुश्त वसूलने का आदेश दिया गया है. 



 बता दें इस मामले में शिक्षा विभाग के DPO पूनम कुमारी ने बिहारशरीफ के बीडीओ अंजन दत्ता को पत्र लिख कर आदेश दिया है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में इन सबों की जिला अपीलीय प्राधिकार के आदेश पर बहाली हुई थी. इसके खिलाफ विभाग ने राज्य अपीलीय प्राधिकार से अपील किया था. इसी मामले में जज ने पहले इस बहाली को गलत बताते हुए नौकरी खत्म कर दी. बताया गया कि बहाल होने के बाद इन शिक्षकों को प्रति माह 28 हजार रुपये के साथ एक शिक्षक को करीब चार लाख दिया गया है. और इस हिसाब से सभी को लगभग एक करोड़ 80 लाख रुपये होता है.  



इस मामलें में जिन शिक्षकों का नाम है उनमें अजय कुमार, ब्रजेश कुमार, निशांत कुमार, रेखा कुमारी, ममता कुमारी, अनामिका कुमारी, रंजना सिन्हा, रीना कुमारी, श्रवण कुमार, सुलेखा कुमारी, शंकर पासवान, अयोध्या पासवान, जय प्रकाश पासवान, मीसा कुमारी, स्वर्णलता कुमारी, रमेश कुमार, ममता कुमारी, अनिल कुमार, सुजीत कुमार, सोनाली कुमारी, उपेंद्र कुमार, मिंटू रविदास, संजीव कुमार, निराला, मुकेश कुमार, संजय पासवान, पुष्पा कुमारी और शांतिभूषण के नाम शामिल हैं.

टैग्स