ब्रेकिंग
दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦दरभंगा में BSAP के 37 जवान बीमार, मॉक ड्रिल के बाद बिगड़ी तबीयत, DMCH में भर्ती✦ नीतीश कुमार के पसंदीदा रेस्टोरेंट में पड़ा निशांत कुमार के स्वास्थ्य विभाग का छापा, कई गड़बड़ियां पाये जाने के बाद बंसी विहार रेस्तरां बंद करने का आदेश✦मुख्यमंत्री आवास में चल रही NDA की मीटिंग खत्म: 9 सितंबर को CM सम्राट चौधरी ने बुलाई विधानमंडल दल की बैठक, MLC चुनाव पर बनी रणनीति✦झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, हिल व्यू अस्पताल में ली अंतिम सांस✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख

बिहार में 10 साल का एक और बच्चा मिला कोरोना पॉजिटिव, राज्य में मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 547

PATNA : कोविड-19 का संक्रमण बिहार में बढ़ते ही जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक एक नया केस सामने आया है. जिसके कारण बिहार में कुल मरीजों की संख्या

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : कोविड-19 का संक्रमण बिहार में बढ़ते ही जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के मुताबिक एक नया केस सामने आया है. जिसके कारण बिहार में कुल मरीजों की संख्या 547 हो गई है.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को दूसरी अपडेट जारी की गई है. इस अपडेट के मुताबिक शिवहर जिले के गढ़वा सदर इलाके में एक नया मरीज मिला है. 10 साल के बच्चे की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. इसके साथ ही शिवहर जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3 हो गई है.



बिहार में 10 साल का एक और बच्चा मिला कोरोना पॉजिटिव, राज्य में मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 547


स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरूवार को जारी पहले अपडेट के मुताबिक नए केस सामने आये थे. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सासाराम की  56 वर्षीय महिला और 70 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. औरगांबाद जिले में 30 वर्षीय पुरुष और जहानाबाद में 32 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.


बिहार में 4 मई के बाद हालात में कुछ सुधार हुए हैं. पिछले दो दिनों में सिर्फ 13 मामले सामने आये हैं, जबकि 69 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं. इसके साथ ही बिहार में ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 200 पार हो चुका है. राज्य में अब तक 203 मरीज ठीक हो चुके हैं. इसके आलावा 4 कोरोना मरीजों की मौत अब तक हो चुकी है. मुंगेर, वैशाली, मोतिहारी और सीतामढ़ी में एक-एक मरीजों की मौत हुई है.


बिहार में पिछले 7 दिनों में 176 नए मामले सामने आये हैं. जबकि इसी एक सप्ताह में 139 लोग स्वस्थ हुए हैं. राज्य के सभी जिलों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है. अभी तक 61, 23, 344 परिवारों के लगभग 10 करोड़ 11 लाख लोगों का सर्वे हो चुका है.



टैग्स