ब्रेकिंग
Bihar News : सभी MLA-MCL को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतरादुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफरBihar News : सभी MLA-MCL को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतरादुमका में श्रद्धालुओं से भरे ऑटो को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, 3 की मौत; 3 घायलविश्वकर्मा पूजा के दिन वैशाली में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफर

बिहार में तैयार हुआ 4500 HP रेल लोकोमोटिव 'अफ्रीकी देश' भेजे जाएंगे, जून में बड़ी खेप का होगा निर्यात, उद्योग मंत्री बोले- नामकरण के लिए 26 मई को होगा कार्यक्रम

बिहार का मढ़ौरा लोकोमोटिव प्लांट अब ग्लोबल रेल इंजन मैन्युफैक्चरिंग का केंद्र बन रहा है। Wabtec और भारतीय रेलवे की साझेदारी से बना यह संयंत्र 4500 HP इंजन अफ्रीकी देश गिनी को निर्यात करेगा, जो 'मेक इन इंडिया' से 'मेक इन बिहार' की उड़ान है।

मढ़ौरा लोकोमोटिव प्लांट  WLPL Marhowra Bihar  Wabtec India Export  Make in India Bihar  Global Locomotive Hub  Bihar Industrial Growth  Simandou Project Guinea  नीतीश मिश्रा बिहार उद्योग  Bihar Rail E
© SELF
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार बन रहा ग्लोबल लोकोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग का हब. 'मेक इन इंडिया' अभियान से 'मेक इन बिहार' के विजन को मिली है नई रफ्तार. सारण जिला के मढ़ौरा स्थित  WLPL Marhowra Locomotive Plant (अमेरिकी कंपनी Wabtec और भारत सरकार के रेल मंत्रालय का संयुक्त उपक्रम) वैश्विक मानचित्र पर एक ग्लोबल लोकोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हो रहा है। 

बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि मुझे यह बताते हुए अत्यंत गर्व हो रहा है कि सारण जिला के मढ़ौरा स्थित  WLPL Marhowra Locomotive Plant (अमेरिकी कंपनी Wabtec और भारत सरकार के रेल मंत्रालय का संयुक्त उपक्रम) वैश्विक मानचित्र पर एक ग्लोबल लोकोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हो रहा है। यह संयंत्र अफ्रीकी देश गिनी के Simandou Project के लिए 4500 HP लोकोमोटिव की भारत की लोकोमोटिव क्षेत्र में सबसे बड़ी निर्यात खेप तैयार कर रहा है, जो जून माह के अंत मे गिनी के लिए रवाना होगा।

नीतीश मिश्रा ने कहा कि इससे पूर्व इसके नामकरण हेतु आगामी 26 मई को WLPL Marhowra Locomotive Plant में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारत सरकार की “Make in India” और “Make for the World” पहल के तहत आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मील का पत्थर है। बता दें, विगत दिनों अमेरिकी कम्पनी Wabtec Corporation के दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया के प्रबन्ध निदेशक संदीप सेलोट ने मुझसे मुलाकात कर इस प्रोजेक्ट के बारे में विस्तृत चर्चा की थी। इस परियोजना की सफलता बिहार को वैश्विक विनिर्माण मानचित्र पर अग्रणी स्थिति में लाने की दिशा में निर्णायक कदम है।  

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता