ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦Bihar MLC Election 2026 : 8 सीटें जीतने निकली NDA, लेकिन अपनों ने ही बढ़ाई टेंशन! अनंत सिंह की बगावत से लेकर सारण के खेल तक समझिए पूरा गणित✦Bihar News : SBI में 7.96 करोड़ का बड़ा खेल! महिला अफसर पर 68 खाते खोलकर हेराफेरी का आरोप, ED की कार्रवाई से मचा हड़कंप✦पटना के बड़े होटलों में खाने से पहले सावधान: सरकारी छापेमारी में मिलीं हैरान करने सामान, आप भी हो जाइए सावधान✦Bihar News : बिहार में अपराधियों की खैर नहीं! हर थाने में बनेगी प्रोफेशनल क्रिमिनल की लिस्ट, सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस

बिहार : मंदिर में दीप जलाने को लेकर हुए विवाद में चली गोली, एक युवक बुरी तरह जख्मी हुआ;पुलिस कर रही छापेमारी

BUXAR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी म

बिहार : मंदिर में दीप जलाने को लेकर हुए विवाद में चली गोली, एक युवक बुरी तरह जख्मी हुआ;पुलिस कर रही छापेमारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BUXAR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बक्सर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां  मंदिर में दीप जलाने को लेकर गोलीबारी हुई है। जिसमें एक युवक बुरी तरह से जख्मी गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बक्सर के धनसोइ थाना क्षेत्र में दिवाली के दिन गांव के काली मंदिर में दीए जलाने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना तूल पकड़ लिया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। आनन-फानन में घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज चल रहा है।


बताया जा रहा है कि, धनसोइ निवासी श्रीकांत सिंह मंदिर में दीप जलाने के लिए गए थे, जंहा पहले से मौजूद कुछ लोगों से दीप जलाने के दौरान नोक-झोंक हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई ओर एक पक्ष के लोगो ने श्रीकांत सिंह पर गोली चला दी। घटना के दौरान कंधे में गोली लगने जख्मी श्रीकांत गिरकर छटपटाने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में मौके पर पहुंचे घरवाले उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी चिकित्सा जारी है। इस घटना के बाद से गांव में अफरा-तफरी के साथ तनाव का माहौल है।


उधर, गोली चलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची धनसोइ पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी में जुटी है। घटना की पुष्टि करते पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि दो पक्षो के बीच विवाद में गोली लगने से एक व्यक्ति जख्मी हो गया है। कुछ लोग मारपीट में घायल हैं। गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। दीपावली की शाम हुई घटना के बाद पूरे गांव में तनाव बना हुआ है।