ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

बिहार में बढ़ेगा तापमान, 19 से 22 तक तेजी से बदलेगा मौसम

PATNA: बिहार में इन दिनों तपिश का उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। वहीं आने वाले दाे दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी के बाद 19 से 22 मई तक मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के मौसम में तेजी स

बिहार में बढ़ेगा तापमान, 19 से 22 तक तेजी से बदलेगा मौसम
Desk
2 मिनट

PATNA: बिहार में इन दिनों तपिश का उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। वहीं आने वाले दाे दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी के बाद 19 से 22 मई तक मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के मौसम में तेजी से बदलाव के आसार है। इस बीच बादल के साथ ही तेज हवा के साथ बारिश भी हो सकती है। हालांकि, 21 मई काे पूरे क्षेत्र में अधिक बारिश का अनुमान है। मंगलवार काे अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी ताे न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की कमी आई। दिन का तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम रहा। यह 34.9 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी दोपहर में भी 60 फीसदी हाेने से लाेग पसीने से तर-बतर हाेते रहे। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा।


दक्षिण के छह जिलों में लू से चढ़ेगा पारा

उधर, बिहार के ऊपरी हिस्से से ट्रफ रेखा गुजर रही है। इस बीच 8 से 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है। इसी कारण बिहार के उत्तरी हिस्से में मौसम सुहाना बना रहेगा और तेज बारिश के आसार है। वहीं पर दक्षिण हिस्से में छह जिलों में लू के साथ ही 5 जिलों में गर्मी का अहसास होगा। मौसम विभाग के मुताबिक लगातार दूसरे दिन भी बिहार के दक्षिणी हिस्से में पछुआ और दक्षिण पछुवा हवाएं चल रही है।