ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

बिहार: महिला ने दो बेटियों के साथ खाया जहर, मां-बेटी की मौत, दूसरी की हालत नाजुक

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ जहर खा लिया। जहर खाने के बाद महिला और उसकी एक बेटी की मौत हो गई जबकि एक बेटी जीवन और मौत से जूझ रह

बिहार: महिला ने दो बेटियों के साथ खाया जहर, मां-बेटी की मौत, दूसरी की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां एक महिला ने अपनी दो बेटियों के साथ जहर खा लिया। जहर खाने के बाद महिला और उसकी एक बेटी की मौत हो गई जबकि एक बेटी जीवन और मौत से जूझ रही है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के दनियालपुर नया टोला की है।


मृतकों की पहचान दनियालपुर नया टोला निवासी दिवाकर महतो की 35 वर्षीय पत्नी विभा कुमारी, उसकी 9 साल की बेटी रूपा कुमारी के रूप में हुई है जबकि 7 साल की बेटी अंजलि कुमारी आईसीयू में जीवन और मौत से जंग लड़ रही है। बताया जा रहा है कि विभा कुमारी ने कोल्ड ड्रिंस में जहरीला पदार्थ मिला दिया था। उसने खुद तो जहरीला कोल्ड ड्रिंक्स पी और अपनी दोनों बेटियों को भी पिला दिया।


इस बात की जानकारी जैसे ही गांव के लोगों को हुई उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने विभा देवी और उसकी 9 साल की बेटी को मृत घोषित कर दिया जबकि सात साल की बेटी अंजलि का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।


बताया जा रहा है कि विभा देवी का पति दिवाकर महतो बंगलौर में रहकर मजदूरी करता है। ग्रामीणों की मानें तो पारिवारिक विवाद या आर्थिक तंगी की वजह से महिला ने अपने बच्चों के साथ जहर खाया है। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतका के पति को दे दी है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल घटना के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता