ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार : मां-बाप को पिट रहे थे दबंग, बचाने गई बेटी तो काट डाला सिर; जानिए क्या है पूरा मामला

MOTIHAARI : बिहार में अपराधियों और बदमाशों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर हर दिन हत्या, लूट, छिनतई और दबंगई की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक

बिहार : मां-बाप को पिट रहे थे दबंग, बचाने गई बेटी तो काट डाला सिर; जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MOTIHAARI : बिहार में अपराधियों और बदमाशों का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। राज्य के अंदर हर दिन हत्या, लूट, छिनतई और दबंगई की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मोतिहारी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां कुछ दबंगों द्वारा जबदरस्ती एक घर में बच्चों के सामने उसके मां - बाप को पीटा जा रहा था। उसके बाद बचाने गई  बेटी का सीर काट दिया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, मोतिहारी जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र की शम्भूचक पंचायत के वार्ड सात के दर्शन गिरी की 15 साल की पुत्री खुशबू कुमारी की जमीन विवाद में सिर काटकर हत्या कर दी गई है। खुशबू कक्षा आठ में पढ़ती थी। शुक्रवार को ईख के खेत में हुई हत्या के बाद कोहराम मचा हुआ है। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दोनों पक्षों में एक साल से जमीन विवाद चल रहा है।


वहीं, मृतका की मां रिंकू देवी ने बताया कि वे लोग अपने खेत में ईख काट रहे थे। उसी समय गांव के तीन लोगों ने मिलकर ईख के खेत में ही उनकी बेटी की गड़ांसी से गर्दन काट कर हत्या कर दी। आरोपितों के साथ लगभग 50 अन्य लोग थे, जो वहां मौजूद हमारे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर रहे थे। खुशबू की हत्या के बाद सभी फरार हो गए।


इस घटना के बाद मृतका किशोरी के पिता दर्शन गिरि के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जबकि उसकी माता रिंकू देवी इस घटना के बाद सदमे में चली गई है। बेटी के शव से लिपट दहाड़ मारकर रो रही रिंकू देवी बार-बार बेहोश हो जा रही थी। गांव के लोग उसे संभालने में जुटे थे। ग्रामीण आपस में यह चर्चा कर रहे थे कि आखिर जमीनी विवाद में इस बच्ची की क्या गलती थी जो दूसरे पक्ष ने निर्ममता पूर्वक उसकी हत्या कर दी। मृतका किशोरी शंभूचक मध्य विद्यालय में आठवीं कक्षा की छात्रा थी। मृतका खुशबू के मृदुभाषी व्यवहार की कायल उसकी सहपाठी छात्राएं भी उसकी हत्या के बाद शोक में डूबीं हैं।


उधर, इस घटना को लेकर इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आगे कार्रवाई होगी।