ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जुटेंगे बॉलीवुड-भोजपुरी सितारे, 4 लाख मेहमानों के लिए भोज, 6 हेलीपैड तैयार✦पटना में चोरों का कारनामा: छठ घाट पर अर्घ्य देने गया था पूरा परिवार, उधर घर में हो गई 2 करोड़ के सोने की चोरी, चांदी के गहनों को नहीं लगाया हाथ ✦बैंड-बाजे और नोटों की बारिश के बीच पुष्कर मेले में पहुंचा ‘बादल’, 100 बॉडीगार्ड के साथ घोड़े की हुई शाही एंट्री✦समस्तीपुर के घाट पर नाव से पहुंचे युवक ने छठव्रतियों पर पिस्टल ताना, गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाया, वीडियो वायरल ✦छठ पूजा विवाद: रोहिणी आचार्य पर भड़कीं किशोरी पेडनेकर, बोलीं- 'लालू-भालू की लड़की मुंबई आकर बात करो'✦अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में जुटेंगे बॉलीवुड-भोजपुरी सितारे, 4 लाख मेहमानों के लिए भोज, 6 हेलीपैड तैयार✦पटना में चोरों का कारनामा: छठ घाट पर अर्घ्य देने गया था पूरा परिवार, उधर घर में हो गई 2 करोड़ के सोने की चोरी, चांदी के गहनों को नहीं लगाया हाथ ✦बैंड-बाजे और नोटों की बारिश के बीच पुष्कर मेले में पहुंचा ‘बादल’, 100 बॉडीगार्ड के साथ घोड़े की हुई शाही एंट्री✦समस्तीपुर के घाट पर नाव से पहुंचे युवक ने छठव्रतियों पर पिस्टल ताना, गुस्साए लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाया, वीडियो वायरल ✦छठ पूजा विवाद: रोहिणी आचार्य पर भड़कीं किशोरी पेडनेकर, बोलीं- 'लालू-भालू की लड़की मुंबई आकर बात करो'

बिहार: स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने लूट की वारदात को भी दिया अंजाम

NALANDA: इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा से आ रही है जहां अपराधियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। हथियारबंद अपराधियों ने सुहागन ज्वेलर्स के मालिक की गोली मारकर हत्या क

बिहार: स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने लूट की वारदात को भी दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा से आ रही है जहां अपराधियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। हथियारबंद अपराधियों ने सुहागन ज्वेलर्स के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान सुमन कुमार चिंटू के रुप में हुई है जो पेशे से स्वर्ण व्यवसायी थे। उनकी मौत को पीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


घटना सोहसराय थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी मगध कॉलोनी की है। जहां सुहागन ज्वेलर्स के मालिक सुमन कुमार चिंटू को बदमाशों ने गोली मार दी। उसके बाद गंभीर हालत में इलाज के लिए उसे पीएमसीएच भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। नालंदा एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। नालंदा एसपी पूरे मामले की जानकारी ले रहे हैं।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पांच बदमाश ग्राहक बनकर दुकान के अंदर घुसे थे। उसके बाद दुकानदार और बदमाशों में किसी बात को लेकर बहस होने लगी। कुछ देर बाद बदमाशों ने दुकानदार को गोली मार दी। गोली मारने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गये। बताया जाता है कि लूट के दौरान बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप के मालिक को गोली मारी है। लूट कितने की हुई है इस बात का खुलासा अब तक नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

टैग्स