ब्रेकिंग
BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात✦BIHAR CRIME: 3 दिन से गायब बच्ची का पड़ोसी के घर मिला शव, इलाके में सनसनी ✦BPSC TRE-4 में फिर बढ़ीं शिक्षक रिक्तियां, अब इतने पदों पर होगी भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी✦'हम नहीं हारे, सीबीआई हारा: NEET छात्रा केस में CBI की क्लोजर रिपोर्ट पर बोलीं मां, कहा..बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे✦ पटना के सिनेपॉलिस सिनेमा हॉल और कोका-कोला कंपनी पर ₹85 हजार का जुर्माना, 20 रुपए की पानी की बोतल 50 में बेची थी✦Jantar Mantar Protest: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में 2 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, 20 हजार जवान तैनात

बिहार लोक सेवा आयोग 67वीं पीटी की नई तिथि जारी, अब इस दिन होगी परीक्षा

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग ( बीपीएससी ) ने 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा की नई तारीख की घोषणा कर दी है. अब यह परीक्षा 30 अप्रैल शनिवार को होगी. आयोग ने

बिहार लोक सेवा आयोग 67वीं पीटी की नई तिथि जारी, अब इस दिन होगी परीक्षा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग ( बीपीएससी ) ने 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा की नई तारीख की घोषणा कर दी है. अब यह परीक्षा  30 अप्रैल शनिवार को होगी. आयोग ने नोटिस में कहा है कि परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम उपयुक्त समय पर आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जारी कर दी जाएगी.


आपको बता दें कि 67वीं पीटी प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन पहले 23 जनवरी 2022 को होना था लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया है. इस बार बीपीएससी में करीब 6 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे. इसमें महिला उम्मीदवारों की संख्या करीब 1.82 लाख है.


बता दें कि इससे पहले 28 दिसंबर 2021 को आयोग ने रिक्तियों की संख्या बढ़ाई थी. नियुक्ति के लिए एक विभाग से 4 रिक्तियों की अधियाचना प्राप्त हुई थी, जिन्हें वर्तमान वैकेंसी में शामिल कर दिया गया था. इस प्रकार से कुल वैकेंसी की संख्या अब 798 हो गई है. पूर्व में कुल 794 वैकेंसी थी. 


उम्मीदवारों का सेलेक्शन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा. हालांकि, मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी. लेकिन, उससे पहले अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा में सफल होना होगा.


बिहार लोक सेवा आयोग 67वीं पीटी की नई तिथि जारी, अब इस दिन होगी परीक्षा

टैग्स