ब्रेकिंग
Supreme Court Gold Ruling : घर में 500 ग्राम सोना है तो जान लें सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला! शादीशुदा महिलाओं को भी बताना होगा सोने का स्रोत, बिहार के केस में बड़ा आदेश✦Anant Singh : 'अब कभी JDU में नहीं जाएंगे...', अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ऐसी बात, नीरज कुमार से अदावत की वजह भी बताई✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था✦Anant Singh : बेटी की शादी में करोड़ों का खर्च कौन उठा रहा? अनंत सिंह बोले- कोई थार देता है तो कोई पंडाल लगवा देता है; बहुत खर्च नहीं होता है...✦Supreme Court Gold Ruling : घर में 500 ग्राम सोना है तो जान लें सुप्रीम कोर्ट का नया फैसला! शादीशुदा महिलाओं को भी बताना होगा सोने का स्रोत, बिहार के केस में बड़ा आदेश✦Anant Singh : 'अब कभी JDU में नहीं जाएंगे...', अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, नीतीश कुमार को लेकर कह दी ऐसी बात, नीरज कुमार से अदावत की वजह भी बताई✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था✦Anant Singh : बेटी की शादी में करोड़ों का खर्च कौन उठा रहा? अनंत सिंह बोले- कोई थार देता है तो कोई पंडाल लगवा देता है; बहुत खर्च नहीं होता है...

बिहार : लोहे का पुल चोरी मामले में बड़ा खुलासा.. पुलिस ने RJD नेता समेत आधा दर्जन लोगों को किया अरेस्ट

PATNA : बिहार के रोहतास में फ़िल्मी स्टाइल में हुए लोहे के पुल चोरी मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुल चोरी मामले की जांच के लिए बनाए गए एसआइटी के नेतृत्व कर रहे बिक्रम

बिहार : लोहे का पुल चोरी मामले में बड़ा खुलासा.. पुलिस ने RJD नेता समेत आधा दर्जन लोगों को किया अरेस्ट
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार के रोहतास में फ़िल्मी स्टाइल में हुए लोहे के पुल चोरी मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुल चोरी मामले की जांच के लिए बनाए गए एसआइटी के नेतृत्व कर रहे बिक्रमगंज के एसडीपीओ शशि भूषण ने पूरे मामले की जानकरी दी है. इस मामले में अब तक एक राजद नेता समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.


एसडीपीओ ने बताया कि शनिवार रात मामले में सिंचाई विभाग के मौसमी कर्मचारी अरविंद और वाहन मालिक चंदन को हिरासत में लिया गया है. इसी के वाहन से पुल के मलबे ढोए गये थे. चोरी में इस्तेमाल हुई जेसीबी के चालक से भी पुलिस पूछताछ कर रही है. इसके अलावा पुल काटने में इस्तेमाल ‌होने वाले गैस कटर को भी पुलिस ने किया बरामद किया है. 


गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है. इन चोरों के गैंग में सिंचाई विभाग का कर्मचारी भी शामिल है. इसके अलावा वाहन मालिक और जेसीबी का ड्राइवर भी इसमें शामिल हैं. बता दें कि मौसमी कर्मचारी सिंचाई विभाग में स्थाई कर्मचारी नहीं होता है, उसे जरूरत के हिसाब से दैनिक वेज पर रखा जाता है.


गिरफ्तार आरोपियों में मौसमी कर्मचारी अरविंद कुमार, राजद नेता शिवकल्याण भारद्वाज अमियावर, पिकअप मालिक चंदन कुमार अमियावर, कबाड़ वाले सचितानंद सिंह गोपीगढ़ अकोढ़ीगोला, चंदन कुमार चंदाबिगहा अकोढ़ीगोला, मनीष कुमार गोपीगढ़ अकोढ़ीगोला, गोपाल कुमार जयनगर अकोढ़ीगोला शामिल हैं. वहीं जेसीबी चालक अजीत अमियावर, पिकअप चालक जितेंद्र चौधरी अमियावर, वाहन मालिक गोपाल साह पुलडीहां थाना माली जिला औरंगाबाद को गिरफ्तार किया गया है.




बता दें कि सोमवार को रोहतास जिले के नासरीगंज प्रखंड के अमियावर स्थित आरा मुख्य नहर पर बना पुल चोरों ने देखते- देखते गायब कर दिया था. साठ फीट लंबे पुल को चोरों ने जेसीबी से उखाड़कर उसके मलबे को ट्रक से ले भागे थे. इस मामले में गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज की गई थी. अब दो दिन बाद एसआईटी का गठन करने के बाद पुलिस मामले ने तत्परता से कार्रवाई कर अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. जल्द ही पूरे मामले के खुलासे की उम्मीद है.