ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI का सूपड़ा साफ, RJD को फायदा; जन सुराज ने भी खोला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव: लालू-तेजस्वी का लालटेन जला, पटना-दरभंगा में BJP को झटका✦Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI का सूपड़ा साफ, RJD को फायदा; जन सुराज ने भी खोला खाता✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव: लालू-तेजस्वी का लालटेन जला, पटना-दरभंगा में BJP को झटका✦Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया

बाइक की टंकी में पेट्रोल की जगह मिली शराब, मोतिहारी में तस्करों की तरकीब का खुलासा, सैकड़ों बोतल बरामद

Bihar Crime News: बिहार में शराब तस्करी के लिए तस्करों ने ऐसा हाईटेक तरीका अपनाया, जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। पूर्वी चंपारण में एक मॉडिफाइड बाइक की पेट्रोल टंकी से शराब बरामद हुई। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है और फरार तस्करों के साथ इस अनोखे...

बाइक की टंकी में पेट्रोल की जगह मिली शराब, मोतिहारी में तस्करों की तरकीब का खुलासा, सैकड़ों बोतल बरामद
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण के पताही थाना क्षेत्र में शराब तस्करी का एक हैरान करने वाला तरीका सामने आया है. पुलिस ने ऐसी मॉडिफाइड बाइक जब्त की है, जिसकी पेट्रोल टंकी को अंदर से इस तरह बदल दिया गया था कि उसमें पेट्रोल की जगह शराब छिपाकर ले जाई जा सके. पुलिस ने बाइक की टंकी से 40 बोतल सोफिया शराब बरामद की है. हालांकि, पुलिस को देखते ही बाइक पर सवार दोनों कथित तस्कर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए.


मामला पताही थाना क्षेत्र के भंडार रोड स्थित मंगनी चौक के पास का है. बताया गया कि पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी. इसी दौरान पुलिस की नजर एक संदिग्ध बाइक पर पड़ी. बाइक पर दो युवक सवार थे. पुलिस को अपनी ओर आते देख दोनों युवक बाइक छोड़कर मौके से भाग निकले.


पुलिस ने जब बाइक की जांच शुरू की तो उसके मॉडिफिकेशन को देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए. बाइक की सामान्य पेट्रोल टंकी को अंदर से खोखला कर उसमें शराब छिपाने की व्यवस्था की गई थी. तस्करी के लिए बाइक की टंकी का इस्तेमाल किया जा रहा था.


पुलिस की जांच में सामने आया कि बाइक की असली पेट्रोल टंकी में शराब रखने की जगह बनाई गई थी. बाइक को चलाने के लिए अलग से एक छोटी बोतल में पेट्रोल रखा गया था. इस तरह बाइक में पेट्रोल की जगह शराब छिपाकर उसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाने की कोशिश की जा रही थी.


पुलिस ने बाइक की टंकी को खोलकर जांच की तो उसके अंदर से 40 बोतल सोफिया शराब बरामद हुई. इसके बाद पुलिस ने शराब को जब्त करते हुए बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया.


पुलिस के अनुसार, बाइक पर सवार दोनों युवकों ने पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की और बाइक मौके पर ही छोड़ दी. पुलिस अब दोनों की पहचान करने में जुटी है. फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.


जांच के दौरान पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद बाइक किसके नाम पर है. बाइक चोरी की है या किसी व्यक्ति की निजी बाइक है, इसकी भी जांच की जा रही है.


शराब छिपाने के लिए बाइक की पेट्रोल टंकी में इस तरह का बदलाव किया गया था. ऐसे में पुलिस अब उस मैकेनिक की भी पहचान करने में जुटी है, जिसने बाइक को मॉडिफाइड किया था. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इसी तरह की अन्य बाइक भी शराब तस्करी के लिए तैयार की गई हैं.