ब्रेकिंग
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म

बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।

पटना में बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, भोजपुरी स्टार पवन सिंह और लोजपा (रामविलास) के अशरफ अंसारी ने पहली बार एमएलसी के रूप में शपथ ग्रहण किया।

बिहार न्यूज
शपथग्रहण के बाद क्या बोले निशांत कुमार?
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचित हुए सभी नए सदस्यों ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह विधान परिषद के उप भवन (एनेक्सी) के मुख्य सभागार में आयोजित किया गया। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और लोजपा रामविलास नेता अशरफ अंसारी पहली बार विधान परिषद के सदस्य के रुप में शपथ ली। 



बिहार विधान परिषद के उप चुनाव और द्विवार्षिक चुनाव 2026 में निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आज पटना स्थित विधान परिषद उप भवन सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए। 


शपथग्रहण के बाद क्या बोले निशांत कुमार?

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने एमएलसी पद की शपथग्रहण के बाद कहा कि पार्टी के वरीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुझ पर विश्वास किया है। पहले मंत्री के रूप में और अभी बिहार परिषद सदस्य के रूप में विश्वास किया है। इसे निष्ठा से निभाने का काम करूंगा। निशांत ने कहा कि आज विधान पार्षद (एमएलसी) पद का शपथ लिया हूं। जेडीयू के तमाम नेताओं को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास किया। उनके विश्वास पर हम खड़ा उतरेंगे।


निशांत ने आगे कहा कि पहले मंत्री के रूप में पार्टी ने मुझे जिम्मेदारी दी और अब विधान पार्षद के रूप में जिम्मेदारी मुझे दी गयी है। उसे ईमानदारी और निष्ठा से निभाने की कोशिश करूंगा। मेरे पिता जी नीतीश कुमार ने बीस साल में राज्य का विकास किया है उसे जन जन तक पहुंचाने का काम करुंगा। उनके सात निश्चय के अधूरे सपने हैं, उसे पूरा करने का काम करूंगा। यह मेरे लिए गर्व की बात है कि जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, अब मैं बैठूंगा। 

टैग्स