ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

Bihar Land Survey: बिहार में भूमि सर्वे का क्या होगा ? विधानसभा चुनाव से पहले रफ्तार हुआ स्लो, कल है रिव्यू मीटिंग.....

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले भूमि सर्वेक्षण का कार्य धीमा कर दिया गया है। रैयतों की नाराजगी और संभावित जन आक्रोश को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। इसी बीच, भूमि सुधार मंत्री ने 17 जून को हाईलेवल समीक्षा बैठक बुलाई है.

बिहार भूमि सर्वेक्षण, भू अभिलेख, भूमि सुधार विभाग, बिहार चुनाव 2025, विशेष सर्वेक्षण बैठक, राजस्व ग्राम, सर्वे सॉफ्टवेयर समस्या, रैयत स्वघोषणा, बंदोबस्त पदाधिकारी मीटिंग, भूमि विवाद बिहार
निदेशक जे. प्रियदर्शिनी की फाइल तस्वीर
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Land Survey: बिहार में भूमि सर्वेक्षण का काम धीमा हो गया है. चुनाव के मद्देनजर सरकार ने भूमि सर्वे का काम स्लो कर दिया है. इसके पीछे की वजह सर्वेक्षण कार्य में रैयतों को हो रही परेशानी है. इससे सरकार के खिलाफ आक्रोश पनप रहा था. सरकार समय रहते आमलोगों की नाराजगी को भांप गई, लिहाजा विधानसभा चुनाव तक काम धीमा करा दिया गया है. इधर,सूबे के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री ने मंगलवार को भूमि सर्वेक्षण को लेकर हाईलेवल मीटिंग बुलाई है.  

भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के निदेशक जे. प्रियदर्शिनी ने सभी बंदोबस्त पदाधिकारियों को पत्र लिखा है. जिसमें 17 तारीख को होने वाली विशेष स्रवेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक के एजेंडे के बारे में जानकारी दी है. निदेशक ने सभी बंदोबस्त पदाधिकारियों से कहा है कि 17 जून को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री की अध्यक्षता में बैठक होगी. मीटिंग में विभाग के अपर मुख्य सचिव व अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे. मीटिंग में भू सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यों की समीक्षा होगी. 

समीक्षा बैठक में सात मुख्य एजेंडा है. जिसमें प्रथम चरण के जिलों में प्रपत्र-12 से प्रपत्र -20 के बीच चरणबद्ध प्रगति की समीक्षा. अंतिम अधिकार अभिलेख प्रकाशन के लिए लंबित राजस्व ग्राम.अंतिम अधिकार अभिलेख प्रकाशन के खिलाफ प्रपत्र -21 में प्राप्त दावों का निबटारा की समीक्षा. विशेष सर्वेक्षण के दूसरे चरण में रैयतों से प्राप्त की जाने वाली स्वघोषणा एवं प्रपत्र-5 की स्थिति की समीक्षा.सर्वर एवं भू सर्वेक्षण सॉफ्टवेयर से संबंधित समस्याएं. हवाई सर्वेक्षण एजेंसियों से संबंधित विषयों की समीक्षा की जायेगी. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता