ब्रेकिंग
पहले ‘प्यार’ के जाल में फंसाया, फिर बनाया हवस का शिकार… प्रेग्नेंट हुई तो छात्रा ने उठाया खौफनाक कदमBihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे मेंप्रमोशन की खुशी में सजी पार्टी, शराब का नशा चढ़ा तो भूल गए कायदा-कानून... जश्न के बीच हुआ कुछ ऐसा कि 5 पहुंचे हवालातBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तारपहले ‘प्यार’ के जाल में फंसाया, फिर बनाया हवस का शिकार… प्रेग्नेंट हुई तो छात्रा ने उठाया खौफनाक कदमBihar Corruption : बिहार में भ्रष्ट अफसरों की काली कमाई का नया खेल! पत्नी से लेकर प्रेमिका और नाबालिग बेटे तक के नाम खरीदी संपत्ति, अब पूरा कुनबा जांच के घेरे मेंप्रमोशन की खुशी में सजी पार्टी, शराब का नशा चढ़ा तो भूल गए कायदा-कानून... जश्न के बीच हुआ कुछ ऐसा कि 5 पहुंचे हवालातBihar News: बिहार में बाढ़ के बीच नया खतरा! पानी घटते ही तेज हो सकता है कटाव, सरकार ने सभी जिलों को भेजा अलर्टBihar News : बिहार में भाजपा सांसद की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, मेले में मचा बवाल; 100 से अधिक लोगों पर FIR, 3 गिरफ्तार

Bihar Land Survey : बिहार के जमीन मालिक खुश हो जाइए, भूमि सर्वे को लेकर मिल गई है बड़ी राहत

Bihar Land Survey : विशेष भूमि सर्वेक्षण के तहत गजट प्रकाशित करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस कार्य में तेजी लाने के लिए विभाग के कर्मी और अधिकारी जुटे हुए हैं।

Bihar Land Survey
Bihar Land Survey
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Land Survey : बिहार में जमीन सर्वें से जुड़ीं अहम खबर निकल कर समाने आ रही है। जहां जमीन मालिकों से जुड़ीं अहम खबर निकल कर सामने आ रही है। ऐसे में अब खबर यह है कि विशेष भूमि सर्वेक्षण के तहत गजट प्रकाशित करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस कार्य में तेजी लाने के लिए विभाग के कर्मी और अधिकारी जुटे हुए हैं। लेकिन इस बीच प्रशासन ने जमीन मालिकों को राहत देते हुए स्वघोषित प्रपत्र जमा करने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया है। अब तक 62 हजार 654 रैयतों ने स्वघोषित प्रपत्र जमा कर दिया है।


दरअसल, विशेष भूमि सर्वेक्षण के तहत दो गांवों के गजट प्रकाशित करने की प्रक्रिया पूरी किए जाने के साथ इस कार्य में तेजी लाने की कवायद जारी है। संपूर्ण जिले में इस काम को अंतिम रूप देने में विभाग के कर्मी एवं अधिकारी जुटे हुए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भूमि सर्वेक्षण के द्वितीय चरण के तहत अब तक 62 हजार 654 रैयतों ने अपनी जमीन संबंधित जानकारी स्वघोषित प्रपत्र में जमा कर चुके हैं। प्रशासन ने इस प्रक्रिया को लिए 31 मार्च तक डेडलाइन तय की है।


वहीं, इसको लेकर जिला बंदोबस्त पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि निर्धारित समय सीमा के अंदर अगर रैयत अपनी जमीन से संबंधित जानकारी प्रपत्र दो में जमा नहीं करते हैं, तो उन्हें समस्या हो सकती है। भूमि संबंधी जानकारी देने के लिए रैयतों को आनलाइन और आफलाइन, दोनों माध्यमों की सुविधा प्रदान की गई है। रैयत अपनी भूमि का विवरण डिजिटल पोर्टल के माध्यम से दर्ज कर सकते हैं या फिर संबंधित कार्यालय में जाकर आवेदन जमा कर सकते हैं।


इधर, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी ने बताया कि स्वघोषित प्रपत्रों की सत्यापन प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इसके तहत भूमि का भौतिक निरीक्षण कर उसकी पुष्टि की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके।