ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

CO Shreya Mishra Video Viral: 'थोड़ा बढ़ा के दीजिए...'! महिला CO का घूस लेते वीडियो हुआ था वायरल...तब सरकार ने किया था सस्पेंड, अब इस शर्त के साथ हुए निलंबन मुक्त

CO Shreya Mishra Video Viral: सीओ श्रेया मिश्रा का वीडियो वायरल हुआ था. इसके बाद सरकार ने सीओ को निलंबित कर दिया था. राजस्व एवं भूमि सुधार ने आरोपी सीओ को निलंबन मुक्त करते हुए विभागीय कार्यवाही चलाने का आदेश दिया है.

CO Shreya Mishra Video Viral,Corrupt CO,  Bihar Land Survey, bihar bhumi survey, bhumi survey, bihar bhumi jamabandi, bhumi jamabandi, Revenue and Land Reforms Department, land jamabandi, बिहार भूमि स
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Land Survey: बिहार की एक महिला अंचल अधिकारी श्रेया मिश्रा का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ था. वायरल वीडियो में अंचल अधिकारी श्रेया मिश्रा कहती हैं कि 25 हजार से थोड़ा बढ़ा के दीजिए. थोड़ा सा भी कर दीजिए. इस पर पैसे देने वाले ने कहा कि हमको कुछ रियायत रहेगा तब न. हम लोग तो साथ ही रहेंगे. रिश्वत लेने का यह खेल शाहपुर अंचलाधिकारी रहते किया था. वीडियो वायरल होने के समय श्रेया सारण के तरैया अंचलाधिकारी के पद पर पदस्थापित थी.

सितंबर 2024 में सस्पेंड हुई थी सीओ श्रेया

रिश्वत वाला वीडियो वायरल होने के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने संज्ञान लिया. विभाग ने 9 सितंबर 2024 को आरोपी सीओ श्रेया मिश्रा को निलंबित कर दिया था. इस दौरान इनका मुख्यालय आयुक्त कार्यालय़ पटना निर्धारित किया गया. विभाग ने आरोप पत्र गठित कर आरोपी अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा. तत्कालीन अंचल अधिकारी श्रेया मिश्रा ने शो-कॉज का जवाब दिया. अनुशासनिक प्राधिकार ने मामले की समीक्षा की. प्राधिकार ने मिश्रा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई संचालित करने एवं विभाग की कार्यवाही पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना किसी बंदोबस्त कार्यालय में राजस्व पदाधिकारी सह कानूनगो के पद पर पदस्थापित करने का निर्णय लिया.

 श्रेया मिश्रा वेटिंग फॉर पोस्टिंग

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने रिश्वत लेने की आरोपी सीओ श्रेया मिश्रा को निलंबन मुक्त करते हुए पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा है. इनका कार्यालय भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय निर्धारित किया गया है. साथ ही विभागीय कार्यवाही के संचालन का निर्णय लिया गया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव अरुण कुमार सिंह को संचालन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है .इस संबंध में विभाग ने 21 फरवरी को संकल्प पर जारी किया है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता