ब्रेकिंग
कई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट BJP ने की जारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारबिहार BJP के छह नेताओं को बनाया गया प्रभारी और सह प्रभारी, यहां देखें पूरी लिस्ट ...खेत में घास काट रही थी महिला, तभी चुपके से आ धमका बाघ... अचानक किया हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौतBihar BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, हरीश द्विवेदी बने बिहार प्रभारी; रोहन गुप्ता और संगीता यादव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारीबिहार की बेटी संस्कृति त्रिवेदी ने रचा गौरवशाली इतिहास, UPSC में AIR-17 हासिल कर बनीं IAS, मिला यूपी कैडरकई राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट BJP ने की जारी, स्मृति ईरानी को हरियाणा-छत्तीसगढ़, विनोद तावड़े को यूपी का प्रभारबिहार BJP के छह नेताओं को बनाया गया प्रभारी और सह प्रभारी, यहां देखें पूरी लिस्ट ...खेत में घास काट रही थी महिला, तभी चुपके से आ धमका बाघ... अचानक किया हमला, मौके पर ही दर्दनाक मौतBihar BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, हरीश द्विवेदी बने बिहार प्रभारी; रोहन गुप्ता और संगीता यादव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारीबिहार की बेटी संस्कृति त्रिवेदी ने रचा गौरवशाली इतिहास, UPSC में AIR-17 हासिल कर बनीं IAS, मिला यूपी कैडर

Bihar Land Survey: बिहार के 1.18 लाख जमीन मालिकों को तगड़ा झटका, दाखिल-खारिज को लेकर की गई गलती पड़ी भारी

Bihar Land Survey: बिहार के इस जिले के 1.18 लाख जमीन मालिकों के लिए बुरी खबर है। दाखिल-खारिज को लेकर इन्हें बड़ा झटका लगा है।

Bihar Land Survey
बिहार के 1.18 लाख जमीन मालिकों को झटका, दाखिल-खारिज को लेकर की गई गलती पड़ी भारी
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Land Survey: बिहार सरकार ने आम लोगों को परेशानियों से बचाने के लिए सरकारी कार्यालयों के काम-काज को ऑनलाइन सेवाओं से जोड़ दिया, ताकि लोगों को हर काम के लिए कार्यालयों का चक्कर लगाने से बचाया जा सके। लेकिन दाखिल-खारिज के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वालों को परेशानी हो रही है।


सीवान जिले में 99% से अधिक आवेदनों का निष्पादन हुआ लेकिन अधिकतर आवेदन रद्द कर दिए गए। कुल 330373 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से अधिकांश खारिज हो गए। ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठाने की कोशिश में जुटे लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी अंचलों में दाखिल खारिज कराने में हो रही है। सीवान जिले में दाखिल खारिज के लिए प्राप्त आनलाइन आवेदनों का निष्पादन 99 प्रतिशत से अधिक हुआ है। लेकिन अधिकतर आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। 


निष्पादनों को तेज करने के चक्कर में भारी संख्या में ऑनलाइन आवेदनों को रिजेक्ट कर दिया गया है। जिला राजस्व विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक जिले के सभी 19 अंचलों में दाखिल-खारिज के कुल तीन लाख 30 हजार 373 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें से दो लाख आठ हजार 509 मामलों को निष्पादित कर दिया गया है। जबकि एक लाख 18 हजार 901 आवेदनों को विभिन्न कारणों से अस्वीकृत कर दिया गया है। वहीं दो हजार 963 मामले विभिन्न स्तर पर लंबित हैं।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता