ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

दाखिल-खारिज से ई-मापी तक 10 सेवाएं ऑनलाइन, जमीन से जुड़ा झंझट होगा खत्म

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जमीन से जुड़ी 10 सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है। दाखिल-खारिज, ई-मापी, जमाबंदी, लगान भुगतान सहित कई सुविधाएं अब घर बैठे उपलब्ध होंगी।

bihar
अब घर बैठे 10 ONLINE सेवाएं
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग भूमि से जुड़ी सभी सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराने में जुटा हुआ है। अभी तक करीब 10 सेवाएं रैयतों को ऑनलाइन उपलब्ध कराया जा रहा। अब जमीन मालिकों को सरकारी दफ्तर का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा। घर बैठे ही उनकी जमीन संबंधी समस्याएं दूर होगी। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इस बात की जानकारी दी। 


बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार बनने के बाद से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग सभी कार्य डिजिटल कराने में लगा है ताकि लोग सभी कार्य ऑनलाइन करा सकें और उन्हें घर बैठे जमीन से जुड़ी सभी जानकारी मिल सके। 


10 क्लिक में जमाबंदी

विभाग के अनुसार बिहार के रैयतों को राजस्व विभाग की 10 सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा रही है, जिसमें दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस, ई मापी, ऑनलाइन भूमि लगान भुगतान, ऑनलाइन राजस्व न्यायालय (आरसीएमएस), भूमि उपयोग प्रकार में परिवर्तन (भू-संपरिवर्तन), राजस्व मानचित्रों डोर स्टेप डिलीवरी, जमाबंदी पर एसएमएस अलर्ट चुनने की सेवा और एलपीसी आदि शामिल है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के निर्देश पर विभाग के वरीय अधिकारियों के स्तर से लगातार इसकी निगरानी की जा रही है।

टैग्स