ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

Bihar Land News: जमीन खरीदने जा रहे हैं तो जान लें यह जरूरी बात, विवाद में फंसकर कहीं पड़ न जाए लेने के देने

Bihar Land News: अगर आप भी बिहार में जमीन खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है, क्योंकि जमीन की खरीदारी एक बड़ी जिम्मेदारी है। लोग अपने जीवन भर के जमा-पूंजी लगा कर जमीन खरीदते हैं। ऐसा क

Bihar Land News
बिहार जमीन सर्वे
© google
Viveka Nand
3 मिनट

Bihar Land News: अगर आप भी बिहार में जमीन खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है, क्योंकि जमीन की खरीदारी एक बड़ी जिम्मेदारी है। लोग अपने जीवन भर के जमा-पूंजी लगा कर जमीन खरीदते हैं। ऐसा कई लोगों के साथ हुआ है कि छोटी-सी गलती के कारण अपने जीवन भर के कमाई को गवाना पड़ा है। दरअसल, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग जमीन खरीदारों को सतर्कता बरतने की सलाह दे रही है और जांच पड़ताल करके ही जमीन खरीदने की सलाह दी जा रही है।


बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने लोगों को सचेत करते हुए बताया है कि अगर आप जमीन खरीद रहे हैं तो कुछ चीजों की जांच जरूर करें। जमीन खरीदने से पहले कुछ महत्वपूर्ण जानकारी जरुरी है, जो आपको धोखाधड़ी से बचा सकता है।


जमीन खरीदने से पहले जांच करें ये महत्वपूर्ण बातें

जमीन विक्रेता की जमाबंदी ऑनलाइन होनी चाहिए है। जमाबंदी देखने के लिए  https://biharbhumi.bihar.gov.in/पर जाएं और लिंक पर क्लिक (Clik) कर जमाबंदी देखें। उसमें क्या ऑनलाइन जमाबंदी में आपके द्वारा खरीदा जा रहा खेसरा (प्लॉट) का नंबर और रकबा (एरिया) दर्ज है?


क्या विक्रेता की ऑनलाइन जमाबंदी स्वयं अपने नाम से है? अगर नहीं, तो क्या विक्रेता यानी जमीन बेचने वाले के पास सभी हिस्सेदारों की लिखित सहमति है? ये सभी जानकारी चेक करने के बाद ही जमीन की खरीदारी करें, नहीं तो आप भी धोखा खा सकते है। 


अब सवाल ये उठता है कि अगर ऊपर दिए गए जानकारी के अनुसार कोई भी सुझाव ना हो तो क्या करें?ऐसे में आपको बता दें की इस डिजिटल ज़माने में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, तो आप जमीन नहीं बल्कि जमीन विवाद को अपने सर पर लें रहे है। जमीन के कागजात में मालिकाना हक के लिए दाखिल खारिज होना जरुरी है। साथ ही जमाबंदी के लिए ऑनलाइन प्रमाण का साबुत आवश्यक है। अगर विक्रेता के पास ये सारी कागजात और उसका प्रूफ रहता है तो ही जमीन की खरीदारी कर सकते है।