ब्रेकिंग
Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरBihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहर

Lakhisarai Marine Drive : बिहार को मिला दूसरा मरीन ड्राइव: लखीसराय में गंगा किनारे सड़क निर्माण को कैबिनेट की मंजूरी

Lakhisarai Marine Drive : बिहार को जल्द ही एक और मरीन ड्राइव का तोहफ़ा मिलने वाला है। पटना के बाद अब लखीसराय जिले में भी गंगा किनारे सड़क (गंगा पाथवे) बनाने की योजना को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।

Lakhisarai Marine Drive
Lakhisarai Marine Drive
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Lakhisarai Marine Drive : बिहार में एक और मरीन ड्राइव को मंजूरी प्रदान की गई है। इस बात की जानकारी खुद बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दी है। उन्होंने बताया कि पटना की तरह अब लखीसराय जिले में भी मरीन ड्राइव का निर्माण कराया जाएगा। इसको लेकर कैबिनेट से मंजूरी भी मिल गई है। तो आइए जानते हैं इस नए मरीन ड्राइव या कहें गंगा पाथवे का निर्माण किस रूट पर होगा और इससे किसे फायदा मिलेगा।


दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए, जिनमें रोजगार से लेकर मानदेय बढ़ाने तक की चर्चा शामिल रही। इसी कड़ी में पथ निर्माण विभाग की ओर से राज्य में एक और मरीन ड्राइव के निर्माण पर मंजूरी मांगी गई थी, जिसे कैबिनेट ने हरी झंडी दे दी। इसके बाद यह बिहार का दूसरा स्थान होगा, जहां गंगा किनारे सड़क का निर्माण होगा। इस बात की जानकारी उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने साझा की।


जानकारी हो कि लखीसराय से विधायक विजय कुमार सिन्हा ने कुछ दिन पहले कहा था कि उनके इलाके में एक नई सड़क का निर्माण कराया जाएगा। अब उस योजना को मंजूरी भी मिल गई है। विजय कुमार सिन्हा ने अपने फेसबुक पोस्ट में बताया है कि लखीसराय विधानसभा अंतर्गत आने वाले गांव बादपुर से बड़हिया तक गंगा किनारे सड़क का निर्माण किया जाएगा।


विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि पटना के मरीन ड्राइव की तर्ज पर हाथीदह-बादपुर से बड़हिया तक गंगा किनारे सड़क निर्माण को स्वीकृति दी गई है।
यह सड़क लखीसराय के लिए विकास और आकर्षण का नया प्रतीक बनेगी। साथ ही, अशोक धाम जाने वाले काँवरियों के लिए यह मार्ग वरदान साबित होगा। सुविधाजनक यात्रा से पर्यटन और धार्मिक आस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। परंपरा और आस्था के साथ लखीसराय के विकास की नई तस्वीर उभरकर सामने आएगी।