ब्रेकिंग
Bihar Job Vacancy 2026 : बिहार में 575 पदों पर होगी बहाली, तीन साल की नौकरी और मोटी सैलरी; जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया✦CCTV फुटेज देने से किया इनकार तो टूटा दबंगों का कहर, दुकान में पेट्रोल डालकर लगा दी आग; 35 लाख की संपत्ति स्वाहा✦ Bihar News: बिहार में बाढ़ के बाद नदियों में जमा बालू और गाद से होगी कमाई! 22 जिलों में ड्रोन से सर्वे, सरकार तैयार करेगी नीलामी का प्लान✦Bihar JDU News : बिहार JDU में आखिर क्या चल रहा है? अभिषेक झा ने सम्राट चौधरी और संजय झा से की बात, 5 नवंबर पर टिकी नजरें✦Bihar News : बिहार NDA में फिर बढ़ी रार! MLC चुनाव में JDU की हार के बाद BJP के करीब पहुंचे दो निर्दलीय, क्या 2020 दोहराएगा इतिहास?✦Bihar Job Vacancy 2026 : बिहार में 575 पदों पर होगी बहाली, तीन साल की नौकरी और मोटी सैलरी; जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया✦CCTV फुटेज देने से किया इनकार तो टूटा दबंगों का कहर, दुकान में पेट्रोल डालकर लगा दी आग; 35 लाख की संपत्ति स्वाहा✦ Bihar News: बिहार में बाढ़ के बाद नदियों में जमा बालू और गाद से होगी कमाई! 22 जिलों में ड्रोन से सर्वे, सरकार तैयार करेगी नीलामी का प्लान✦Bihar JDU News : बिहार JDU में आखिर क्या चल रहा है? अभिषेक झा ने सम्राट चौधरी और संजय झा से की बात, 5 नवंबर पर टिकी नजरें✦Bihar News : बिहार NDA में फिर बढ़ी रार! MLC चुनाव में JDU की हार के बाद BJP के करीब पहुंचे दो निर्दलीय, क्या 2020 दोहराएगा इतिहास?

बिहार : लहरिया कट मारने में 20 यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, महिला की मौत; दो गंभीर रूप से घायल

JAMUI : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो।

बिहार : लहरिया कट मारने में 20 यात्रियों से भरा ऑटो पलटा, महिला की मौत; दो गंभीर रूप से घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAMUI : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आ रहा है। जहां कटौना पेट्रोल पंप के समीप लहरिया कट मारने में 20 यात्रियों से भरी एक ऑटो पलट गई है। जिसमें एक वृद्ध महिला की मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के पतोन मोड़ के पास से खचाखच सवारियों से भरी एक बिना नंबर प्लेट के विक्रम टेंपो अनियंत्रित होकर कटौना पेट्रोल पंप के समीप पलट गया। टेंपो  के पलटने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। वही दो लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की सुचना मिलते ही मलयपुर थाना ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान ही वृद्ध महिला की मौत हो गई। 


इधर इस घटना के बाद मौके से विक्रम टेंपो का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। इस घटना में मृतक वृद्ध महिला की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के घुघुलडीह गांव निवासी जगदीश पंडित की 60 वर्षीय पत्नी पार्वती देवी के रूप में किया गया है। जानकारी के अनुसार वृद्ध महिला अपने पोते नीरज कुमार 13 वर्ष पिता भूषण पंडित का इलाज करा कर घर  लौट रहा थी। तभी मलयपुर थाना क्षेत्र के पतोना के समीप से विक्रम टेंपो में बैठी रतनपुर के लिए जैसे ही टेंपो वहां से खचाखच पैसेंजर लेकर निकली कि थोड़ी आगे बढ़ते ही कटौना पेट्रोल पंप के समीप मुख्य सड़क पर ही लहरिया कट मारने के चक्कर में एक चक्का सड़क के नीचे उतर गया और असंतुलित होकर टेंपो पलट गया पेट्रोल पंप के समीप पलट जाने से पार्वती देवी की मौत हो गई।


इधर, इस घटना के संबंध में मलयपुर थाना अध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली थी कि कटौना पेट्रोल पंप के बाड़ो सिंह के होटल के समीप असंतुलित होकर विक्रम टेंपो पलट गया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है टैंपो को छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया था विक्रम टेंपो को जब्त कर थाना लाया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता