ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : 'हम शेर दिल इंसान हैं', घर पर पुलिस रेड मामले में डॉ. संजीव कुमार बोले - सरकार डरी हुई है और सिस्टम मैनेज है!✦Bihar MLC Election 2026: मुजफ्फरपुर समाहरणालय में MLC चुनाव के दौरान समर्थकों का हंगामा, मजिस्ट्रेट से की धक्का-मुक्की✦सरकारी योजनाओं और स्मार्ट स्कूलों से बदली शिक्षा की तस्वीर, गरीब बच्चों को आगे बढ़ने का मिल रहा मौका✦बिहार के इस बाईपास के लिए 210.63 करोड़ मंजूर, पुराने भोजपुर में बनेगा ROB, जानिए क्या है पूरा प्लान✦ Bihar Toll Tax : बिहार के इन 4 स्टेट हाईवे पर देना होगा टोल टैक्स! भागलपुर-बांका से देवघर तक सफर होगा महंगा?✦Bihar MLC Election 2026 : 'हम शेर दिल इंसान हैं', घर पर पुलिस रेड मामले में डॉ. संजीव कुमार बोले - सरकार डरी हुई है और सिस्टम मैनेज है!✦Bihar MLC Election 2026: मुजफ्फरपुर समाहरणालय में MLC चुनाव के दौरान समर्थकों का हंगामा, मजिस्ट्रेट से की धक्का-मुक्की✦सरकारी योजनाओं और स्मार्ट स्कूलों से बदली शिक्षा की तस्वीर, गरीब बच्चों को आगे बढ़ने का मिल रहा मौका✦बिहार के इस बाईपास के लिए 210.63 करोड़ मंजूर, पुराने भोजपुर में बनेगा ROB, जानिए क्या है पूरा प्लान✦ Bihar Toll Tax : बिहार के इन 4 स्टेट हाईवे पर देना होगा टोल टैक्स! भागलपुर-बांका से देवघर तक सफर होगा महंगा?

बिहार: कुएं में गिरकर दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत, स्कूल से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

NALANDA : नालंदा में दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बहनें पढ़ने के लिए स्कूल गई थीं। इसी दौरान स्कूल के समीप स्थित एक कुएं गिरकर दोनों की मौत हो गई। घटना इस्लामपुर थ

बिहार: कुएं में गिरकर दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत, स्कूल से घर लौटने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA : नालंदा में दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बहनें पढ़ने के लिए स्कूल गई थीं। इसी दौरान स्कूल के समीप स्थित एक कुएं गिरकर दोनों की मौत हो गई। घटना इस्लामपुर थाना क्षेत्र के खाड़ गौरैया गांव की है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


मृतक लड़कियों की पहचान खाड़ गौरैया गांव निवासी राजेश चौधरी की 11 साल की बेटी सलोनी कुमारी और तीन वर्षीया मासूम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को दोनों बहनें हर दिन की तरह समय से स्कूल पहुंच गई थीं। लेकिन स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोनों बहने वापस घर नहीं पहुंची। 


देर शाम तक दोनों बच्चियों के घर नहीं पहुंचने पर परिजन अनहोनी की आशंका से घबरा गए और उनकी खोजबीन शुरू कर दी। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों बहनों के शव को कुएं में देखा। दोनों बच्चियों के शव देखकर परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चियों के शव को कुएं से बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी गहरा आक्रोश है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता