ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦Bihar News: बिहार के अफसर ध्यान दें! बैठक में गायब रहने से पहले 7 दिन पहले देनी होगी सूचना, मुख्य सचिव की सख्त हिदायत✦Bihar News : बिहार में खुलेंगे 1520 नए स्कूल, 2021 करोड़ की मांग; स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर पढ़ाई भी होगी अनिवार्य✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त

बिहार : खेत में धान की फसल देखने गए किसान की करंट लगने से मौत, इलाके में मचा कोहराम

BANKA : बिहार के बांका से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक किसान की मौत हो गई है। किसान अपने खेत में धान की फसल देखने गया था, उसी समय बिजली के तार के संपर्क में आने

बिहार : खेत में धान की फसल देखने गए किसान की करंट लगने से मौत, इलाके में मचा कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BANKA : बिहार के बांका से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक किसान की मौत हो गई है। किसान अपने खेत में धान की फसल देखने गया था, उसी समय बिजली के तार के संपर्क में आने से उसकी जान चली गई। इसके बाद इलाके में कौतुहल का माहौल कायम हो गया है। पुरे इलाके में इस घटना की चर्चा तेज है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जब किसान खेत की मेड़ पर घूम रहा था तभी उसका पैर नीचे गिरे तार पर चला गया। जिससे करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी  मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया है। वहीं, पति के मौत की खबर से पत्नी का बुरा हाल है। किसान ललसहिया गांव निवासी मुनीलाल मंडल का 48 वर्षीय पुत्र सोहन मंडल उर्फ ढोलन था। 


बताया जा रहा है कि, किसान  सुबह करीब 10 बजे अपने धान की फसल को देखने बहियार गया था। इसी बहियार मे गांव के ही भूपेश दास के बोरिंग में लगे मोटर का तार टूट कर नीचे गिरा हुआ था जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इसके बाद इलाके में कोहराम की हालत बनी हुई है। इस मामले को लेकर धनकुंड थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है, अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 


उधर, विद्युत विभाग के एसडीओ अंबुज कुमार हिमांशु ने बताया कि बिजली के करंट लगने से एक शख्स की मौत की सूचना मिली है। लेकिन करंट कैसे लगा है इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है। विभाग मामले की छानबीन में लग गया है।  बिजली के करंट लगने से मौत होने पर 4 लाख मुआवजा का प्रावधान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।