ब्रेकिंग
बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपरदेश के करोड़ों किसानों के लिए गुड न्यूज: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त, खाते में आएंगे 2-2 हजारछपरा से दिल्ली के लिए नई ट्रेन का शुभारंभ, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी; सीएम सम्राट चौधरी और राजीव प्रताप रूडी रहे मौजूदबिहार में CO समेत इतने राजस्व अधिकारियों पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर फिर चला सरकार का डंडापथ निर्माण विभाग के OPRMC में Cold Mix की ‘गुपचुप एंट्री से बवाल, विधायक से लेकर अन्य लोगों ने सचिव को पत्र लिखकर खोली पोल, क्या पहले से तय है ठेकेदार ?बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपरदेश के करोड़ों किसानों के लिए गुड न्यूज: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त, खाते में आएंगे 2-2 हजारछपरा से दिल्ली के लिए नई ट्रेन का शुभारंभ, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी; सीएम सम्राट चौधरी और राजीव प्रताप रूडी रहे मौजूदबिहार में CO समेत इतने राजस्व अधिकारियों पर गिरी गाज, भ्रष्टाचार और लापरवाही पर फिर चला सरकार का डंडापथ निर्माण विभाग के OPRMC में Cold Mix की ‘गुपचुप एंट्री से बवाल, विधायक से लेकर अन्य लोगों ने सचिव को पत्र लिखकर खोली पोल, क्या पहले से तय है ठेकेदार ?

बिहार : खनन विभाग की टीम पर बालू माफियाओं ने किया जानलेवा हमला, दो इंस्पेक्टर और एक सैप जवान बुरी तरह जख्मी

NAWADA : इस वक्त की बड़ी खबर नवादा से आ रही है। जहां खनन विभाग की टीम पर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया है। जिसमें खनन विभाग के दो निरीक्षक और एक सैप जवान बुरी तरह से जख्मी हो गए है

बिहार : खनन विभाग की टीम पर बालू माफियाओं ने किया जानलेवा हमला, दो इंस्पेक्टर और एक सैप जवान बुरी तरह जख्मी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NAWADA : इस वक्त की बड़ी खबर नवादा से आ रही है। जहां खनन विभाग की टीम पर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया है। जिसमें खनन विभाग के दो निरीक्षक और एक सैप जवान बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। जिसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। यह घटना कादिरगंज थाना क्षेत्र के बेरमी गांव की बताई जा रही है। 


दरअसल, राज्य में आये दिन बालू माफियाओं के मनमानी और दबंगई की खबरें निकल कर सामने आते रहती है। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जब बालू माफिया और पुलिस प्रसाशन के बीच झड़प की खबरें नहीं आती हो। इसी बीच ताजा मामला नवादा के दिरगंज थाना क्षेत्र के बेरमी गांव से सामने आया है। यहां अवैध बालू खनन की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया गया। जिसमें कई पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गए। 


मिली जानकारी के अनुसार, खनन विभाग के द्वारा रेड किए जाने पर माफियाओ ने बेरमी गांव में विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। बालू माफिया के तरफ से जमकर ईट-पत्थर से हमला करना शुरू कर दिया गया। जिसके बाद इस घटना से सैप जवान बुरी तरह से जख्मी हो गया। साथ ही साथ खनन विभाग के दो इंस्पेक्टर भी चोटिल हुए हैं।


उधर, घटना के संबंध में खनन इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी की बेरमी गांव में अवैध तरीके से बालू का खनन किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर टीम आज स्थानीय कादरीगंज पुलिस के सहयोग से रेड करने गई हुई थी।जहां एक ट्रैक्टर को जप्त कर लाते समय माफियाओं ने हमला कर दिया। जिसमें ईट पत्थर के वार से सैप जवान के सर में गंभीर चोट आई है, जबकि दो इंस्पेक्टर को भी चोटें आई है। 


इसके अलावा कादिरगंज पुलिस के कुछ जवान को भी चोट आई है। वहीं इस हमले में खनन विभाग के एक वाहन को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। किसी तरह जान बचाकर भागी टीम नवादा पहुंची और इलाज के लिए सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल सभी घायलों का नवादा सदर अस्पताल में इलाज जारी है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता