ब्रेकिंग
मल्लिकार्जुन खरगे के बचाव में उतरी RJD, लालू-तेजस्वी के खास ने कहा- उन्हें किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं✦दिल्ली-हावड़ा रूट पर बड़ा फेरबदल: पटना जंक्शन नहीं आएंगी ये ट्रेनें, झटपट चेक कर लें नया रूट वरना छूट जाएगी गाड़ी✦अनंत सिंह के निष्कासन पर बढ़ा विवाद, कोर्ट जाने की तैयारी में समर्थक; JDU के फैसले को देंगे चुनौती✦JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी को इस अहम पद से हटाया गया; राज्य मंत्री का दर्जा भी छीना✦शादी के नाम पर फर्जीवाड़ा! दूसरे राज्यों से बुलाए जा रहे दूल्हे, 4 महीने में सामने आए 3 बड़े मामले✦मल्लिकार्जुन खरगे के बचाव में उतरी RJD, लालू-तेजस्वी के खास ने कहा- उन्हें किसी से माफी मांगने की जरूरत नहीं✦दिल्ली-हावड़ा रूट पर बड़ा फेरबदल: पटना जंक्शन नहीं आएंगी ये ट्रेनें, झटपट चेक कर लें नया रूट वरना छूट जाएगी गाड़ी✦अनंत सिंह के निष्कासन पर बढ़ा विवाद, कोर्ट जाने की तैयारी में समर्थक; JDU के फैसले को देंगे चुनौती✦JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी को इस अहम पद से हटाया गया; राज्य मंत्री का दर्जा भी छीना✦शादी के नाम पर फर्जीवाड़ा! दूसरे राज्यों से बुलाए जा रहे दूल्हे, 4 महीने में सामने आए 3 बड़े मामले

Bihar News: बिहार की धरती पर पहली बार टिशु कल्चर तकनीक से होगी केसर की खेती, इस यूनिवर्सिटी ने हासिल किया पेटेंट

Bihar News: बिहार कृषि विश्वविद्यालय ने टिशु कल्चर तकनीक से केसर के पौधे विकसित किए, भारत सरकार से पेटेंट प्राप्त, अब ‘लैब टू लैंड’ मिशन के तहत किसानों तक पहुंचेगी।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के वैज्ञानिकों ने टिशु कल्चर विधि का इस्तेमाल करके नियंत्रित वातावरण में केसर के पौधे विकसित करने में सफलता हासिल की है। इस नवाचार को भारत सरकार से पेटेंट भी मिल चुका है, जो इसे वैज्ञानिक रूप से मान्यता प्राप्त उपलब्धि बनाता है।


अब बीएयू इस तकनीक को ‘लैब टू लैंड’ मिशन के तहत किसानों तक पहुंचाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए पालीहाउस और शेडनेट में व्यापक परीक्षण किए जाएंगे और किसानों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। यदि ये प्रयोग सफल रहे, तो आने वाले वर्षों में बिहार में केसर का व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो सकता है।


इससे किसानों की आय बढ़ेगी और फसल विविधीकरण को नई दिशा मिलेगी। केसर, जो सामान्यतः ठंडे प्रदेशों की बहुमूल्य फसल मानी जाती है, अब बिहार में भी उगाई जा सकेगी। यह कदम राज्य के कृषि क्षेत्र में नवाचार और आर्थिक विकास दोनों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता