ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

बिहार के विशेष राज्य के दर्जे के सवाल पर दायें-बायें करने लगें डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद

BHAGALPUR : बिहार में विशेष राज्य के दर्जे को लेकर एक ओर जेडीयू लगातार आवाज़ उठा रही है तो वहीं बीजेपी इस पर चुप्पी साधे हुई है. जेडीयू के नेता ललन सिंह तो सोशल मीडिया पर इसको लेकर

बिहार के विशेष राज्य के दर्जे के सवाल पर दायें-बायें करने लगें डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में विशेष राज्य के दर्जे को लेकर एक ओर जेडीयू लगातार आवाज़ उठा रही है तो वहीं बीजेपी इस पर चुप्पी साधे हुई है. जेडीयू के नेता ललन सिंह तो सोशल मीडिया पर इसको लेकर मुहिम चला रहे हैं. वहीं बिहार बीजेपी के नेता साफ़ कह चुके हैं कि बिहार को पर्याप्त पैकेज मिल रहा है और इसे स्पेशल स्टेटस की जरूरत नहीं है. बीजेपी नेताओं से जब भी स्पेशल राज्य पर सवाल किया जाता है तो वह कहते हैं कि बिहार को अब उद्योग के माध्यम से आगे बढ़ाना है. अब जब बिहार के उप मुख्यमंत्री तार किशोर से इस बारे में पूछा गया तो वह भी दायें-बाएं करने लगे. 


दरअसल, बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद शनिवार की देर रात भागलपुर जिले के नाथनगर के गोलद्दार पट्टी स्थित अपने ससुराल कड़ी सुरक्षा में पहुंचे. जहां ससुराल में दमाद डिप्टी सीएम का भव्य स्वागत किया गया. वो अपने सरहज का हाल जानने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद बिहारी भोजन लिट्टी-चोखा का स्वाद लिए और कई तरह के मिठाइयों भी खाने में परोसा गया. 

वहीं डिप्टी सीएम मीडिया से बात करते हुए, बिहार की विकास की गिनती गिनाया और बजट पेश करने को लेकर कहा कि बिहार में पूर्ण रूप से विकास के लिए बजट पेश होगा साथ ही बुनकरों के लिए विशेष ध्यान रखा जाएगा. उद्योग को लेकर बोले कि चार एथनॉल की फैक्ट्री शुरू होने की स्थिति में है जल्द हो जाएगा. 



वहीं जब मीडिया ने बिहार को विशेष राज्य की दर्जा पर सवाल पूछा तो डिप्टी सीएम मीडिया को कुछ भी कहने से बचने लगे और चुप्पी साधते हुए गाड़ी में बैठकर चलते बने. मीडिया के लोगों ने कई बार इस सवाल को पूछा लेकिन वो सवाल से भागते नजर आए.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता