ब्रेकिंग
पटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफरपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफर

वैशाली में बम घमाका, इलाके में मची अफरातफरी, कई जिंदा बम बरामद

VAISHALI : बिहार के वैशाली जिले में बम धमाका हुआ है. बम ब्लास्ट से एक जानवर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. इस बड़ी घटना के बाद अफरातफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की

वैशाली में बम घमाका, इलाके में मची अफरातफरी, कई जिंदा बम बरामद
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : बिहार के वैशाली जिले में बम धमाका हुआ है. बम ब्लास्ट से एक जानवर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. इस बड़ी घटना के बाद अफरातफरी मच गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम फौरन मौके पर पहुंची है. कई जिंदा बम बरामद किये जाने की बात सामने आ रही है.


घटना वैशाली जिले के लालगंज थाना इलाके की है, जहां वृंदावन गांव में बम ब्लास्ट से लोगों के बीच अफरातफरी मच गई. बम धमाके की आवाज सुनते ही ग्रामीणों ने फ़ौरन लालगंज थाना को इसकी सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस इलाके की छानबीन की. बताया जा रहा है कि झाड़ियों से 5 जिंदा बम भी बरामद किये गए हैं. 


इस घटना की जानकारी देते हुए लालगंज के थानेदार सीबी शुक्ला ने बताया कि सूचना मिला थी कि बम ब्लास्ट से जानवर की मौत हो गई है. मौके पर पहुंचने पर देखा कि जानवर असलियत में घायलावस्था में पड़ा हुआ था. जांच के दौरान पता चला कि जानवर सुअरों को मारने के लिए बिछाया गया बम उठा कर गांव में ले आया था. 5 जिंदा बम बरामद किया गया है. किसी के हताहत की सूचना नहीं है.


वैशाली में बम घमाका, इलाके में मची अफरातफरी, कई जिंदा बम बरामद


ग्रामीणों का कहना है कि जंगली सुअरों को मारने के लिए बम का इस्तेमाल करते हैं. सुअरों को मारने के लिए ही झाड़ियों में बम रखा गया था, जिसको जानवर अपने साथ ले आया था.

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता