ब्रेकिंग
18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला

बिहार के सुस्त थानों की जांच शुरू हो गई, अधिकारियों के सामने आ रहे अजब–गजब कारण

PATNA : बिहार में पुलिसिंग को दुरुस्त करने के लिए डीजीपी ने सुस्त पड़ चुके थानों की जांच कराने का फैसला किया था। इसके लिए पुलिस मुख्यालय के सीनियर अधिकारियों को जांच का जिम्मा

बिहार के सुस्त थानों की जांच शुरू हो गई, अधिकारियों के सामने आ रहे अजब–गजब कारण
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार में पुलिसिंग को दुरुस्त करने के लिए डीजीपी ने सुस्त पड़ चुके थानों की जांच कराने का फैसला किया था। इसके लिए पुलिस मुख्यालय के सीनियर अधिकारियों को जांच का जिम्मा दिया गया। ऐसे थाने जहां लंबित कांडों की संख्या ज्यादा है वहां जांच का काम शुरू भी हो गया है। गुरुवार को सीनियर पुलिस अधिकारियों ने अलग-अलग जिलों के 28 थानों का जायजा लिया। अधिकारियों ने लंबित मामलों के जल्द निपटारे के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को टिप्स दिए। 


इन अधिकारियों ने थाना स्तर पर बरती जा रही लापरवाही की भी पहचान की है। डीजीपी एसके सिंघल ने पिछले दिनों राज्य के सबसे अधिक लंबित कांडों वाले 216 थानों की पहचान की थी। विशेष शाखा के एडीजी सुनील कुमार ने छपरा के मुफस्सिल थाने का जायजा लिया यहां कई मामले ऐसे मिले जिसकी जांच चार-पांच सालों से लंबित है। उन्होंने लंबित मामलों का निपटारा तेजी से करने का आदेश दिया। एडीजी पारसनाथ ने वैशाली के लालगंज थाना का निरीक्षण किया।


एडीजी आधुनिकीकरण डॉ. कमल किशोर सिंह ने मधुबनी सदर, एटीएस के एडीजी रविन्द्र शंकरण ने मुजफ्फरपुर टाउन और एडीजी विधि-व्यवस्था संजय कुमार सिंह ने दरभंगा सदर थाना का जायजा लिया है। इसके अलावा भी कई पुलिस अधिकारियों ने अलग-अलग थानों का दौरा करते हुए कामकाज की समीक्षा की। लंबित मामलों की जांच, कुर्की जब्ती और वारंट तामिला के साथ साथ अभियुक्तों की गिरफ्तारी के मामले में सबसे अधिक गडबडी मिली है।