ब्रेकिंग
Bihar Police में प्रमोशन! 49 इंस्पेक्टर बने DSP, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना✦BIHAR NEWS : कुशवाहा को विधायकों ने दिखा दी औकात, बार -बार पार्टी से निकालने की डिमांड; पर हिम्मत नहीं जुटा रहे RLM सुप्रीमो✦त्योहारों से पहले पटना की नामी मिठाई दुकानों पर बड़ा एक्शन, कहीं खराब मिठाई-पनीर तो कहीं सफाई व्यवस्था फेल, लाखों का माल जब्त✦नवोदय विद्यालय में प्रार्थना के दौरान अचानक बिगड़ी 4 छात्राओं की तबीयत, चक्कर खाकर गिरीं; अस्पताल में भर्ती✦दुर्गा पूजा पर बिहार में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, 17 अक्टूबर से छुट्टी, जानिए कब खुलेंगे✦Bihar Police में प्रमोशन! 49 इंस्पेक्टर बने DSP, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना✦BIHAR NEWS : कुशवाहा को विधायकों ने दिखा दी औकात, बार -बार पार्टी से निकालने की डिमांड; पर हिम्मत नहीं जुटा रहे RLM सुप्रीमो✦त्योहारों से पहले पटना की नामी मिठाई दुकानों पर बड़ा एक्शन, कहीं खराब मिठाई-पनीर तो कहीं सफाई व्यवस्था फेल, लाखों का माल जब्त✦नवोदय विद्यालय में प्रार्थना के दौरान अचानक बिगड़ी 4 छात्राओं की तबीयत, चक्कर खाकर गिरीं; अस्पताल में भर्ती✦दुर्गा पूजा पर बिहार में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, 17 अक्टूबर से छुट्टी, जानिए कब खुलेंगे

तालाब में डूबने से 2 लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

SIWAN : बिहार के सीवान जिले में पोखर में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक किशोर और एक महिला शामिल है. घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने

तालाब में डूबने से 2 लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : बिहार के सीवान जिले में पोखर में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक किशोर और एक महिला शामिल है. घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है. 


घटना सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के डुमरा गांव की है. मृतकों की पहचान डुमरा गांव के रुपन माझी की पत्नी सुरजोता देवी (45) और रामचंद्र मांझी के बेटे सुमित मांझी (14) के रूप में की गई है. 


जानकारी के अनुसार मृत महिला जिउतिया पर्व के मौके पर डुमरा सती माई के पास स्थित पोखरे में नहाने के लिए गई थी. नहाने के क्रम में महिला पोखरा के गहरे पानी में डूबने लगी. यह देखकर मौके पर मौजूद किशोर महिला का बचाव करने लगा. इसी दौरान दोनों गहरे पानी में डूब गए. 


ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों के शव को पोखर से बाहर निकाला और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई. जामो थानाध्यक्ष डीपी सिंह ने मृतकों के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया है. परिजनों का रो-योकर बुरा हाल है. 

टैग्स