ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

सीतामढ़ी: पति की हरकत से रूठ कर घर से भागी महिला डॉक्टर, 20 घंटे बाद पुलिस ने होटल में देखा

SITAMARHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है. सीतामढ़ी पुलिस ने महज 20 घंटे के भीतर उस महिला डॉक्टर को ढूंढ निकाला है, जिसके पति ने थाने में अपहरण का मामला दर्ज करा

सीतामढ़ी: पति की हरकत से रूठ कर घर से भागी महिला डॉक्टर, 20 घंटे बाद पुलिस ने होटल में देखा
First Bihar
3 मिनट

SITAMARHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है. सीतामढ़ी पुलिस ने महज 20 घंटे के भीतर उस महिला डॉक्टर को ढूंढ निकाला है, जिसके पति ने थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने सही सलामत महिला चिकित्सक को होटल से बरामद कर लिया है. महिला से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.


घटना सीतामढ़ी जिले के मेहसौल ओपी क्षेत्र की है, जहां अस्पताल रोड से अचानक महिला डॉक्टर निराला कुमारी सिंह के गायब होने की सूचना मिली. घरवालों के काफी खोजबीन करने के बाद जब महिला डॉक्टर नहीं मिली तो उसके पति डॉ दीपक ने किसी अनहोनी की आशंका व्यक्त की और थाने में जाकर मामला दर्ज कराया. दर्ज प्राथिमिकी के अनुसार डॉ दीपक ने बताया कि पारिवारिक विवाद को लेकर उसकी अपने पत्नी डॉ निराला सिंह से बताबाती हुई थी. गुस्से में उसने पत्नी को बुरा भला भी कहा था. इसी से नाराज होकर वह क्लिनिक से अपना मोबाइल और पर्स भी छोड़कर कहीं चली गई.


घटना की शिकायत मिलने के बाद छानबीन में जुटी सीतामढ़ी पुलिस ने सिर्फ 20 घंटे में इस मामले का खुलासा कर दिया. सूचना के महज 20 घंटे में पुलिस ने मेहसौल ओपी क्षेत्र के एक होटल से महिला चिकित्सक को ढूंढ निकाला. पुलिस और परिजन मान मनौअल में लगे हैं. महिला चिकित्सक किसी की बात मानने को तैयार नहीं है. हालांकि उसके मिल जाने से पुलिस और परिजन राहत की सांस ले रहे हैं.


बता दें कि जिले के अस्पताल रोड से एक महिला चिकित्सक पारिवारिक प्रताड़ना से तंग आकर शनिवार की रात घर छोड़ कर कही चली गई थी. उसके जाते ही परिजनों ने गुप्त रूप से उसकी तलाश शुरू कर दिया था. पता नहीं चलने पर महिला चिकित्सक के पति डॉ दीपक कुमार ने रविवार की देर शाम इसकी शिकायत नगर थाना में दर्ज कराया था.

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता