ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

सीतामढ़ी में मर्डर, फाइनेंस कर्मी को अपराधियों ने मारी गोली

SITAMARHI : बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक फाइनेंस कर्मी को गोली मार दी है.

सीतामढ़ी में मर्डर, फाइनेंस कर्मी को अपराधियों ने मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक फाइनेंस कर्मी को गोली मार दी है. गोली लगने से फाइनेंस कर्मी की मौत हो गई है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस  मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात सीतामढ़ी थाना क्षेत्र की है, जहां मानपुर रत्नावली गांव के बांध पर एलएनटी फाइनेंस कर्मी को बदमाशों ने पीछा कर गोली मार हत्या कर दी. मिली जानकारी के मुताबिक कोआहि बाजार स्थित एलएनटी फाइनेंस कंपनी के कर्मी 30 वर्षीय निवास कुमार पिता राम नेपाल सिंह ग्राम नामीडिह थाना लालगंज जिला वैशाली रविवार को तिलकताजपुर की ओर अपने ग्लैमर मोटरसाइकिल निबंधन संख्या बीआर 31जेड 3064 से वापस लौट रहा था.


इसी बीच मानपुर रत्नावली स्थित बाँध पर अपाचे मोटरसाइकिल सवार पीछा कर रहे दो अपराधकर्मी पीछे से फाइनेंसकर्मी को पैर से धक्का दे दिया. जिससे वे बाँध के नीचे गिर गए. दोनों में बकझक भी हुई. लोगों का आहट देखकर बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी को पीठ पर गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर मृत्यु हो गई. 


घटना की सूचना पाकर थाना अध्यक्ष विजय कुमार यादव महिन्दवारा थानाध्यक्ष राज कुमार गौतम दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी भेजा दिया. मोटरसाइकिल के डिक्की से फाइनेंस के कागजात और रुपये भी बरामद किए गए. वहीं डीएसपी रमाकांत उपाध्याय मामले की छानबीन कर अपराधियों की गिरफ्तारी की कार्यवाई में जुटे हैं. उन्होंने कहा कि जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता