ब्रेकिंग
Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...

बिहार के शिक्षकों पर फिर चला केके पाठक का डंडा: स्कूल से गायब टीचर्स के खिलाफ बड़ा एक्शन, कटेगी इतने दिन की सैलरी

BETTIAH: शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव बनने के बाद से ही केके पाठक लगातार एक्शन में हैं। बिहार में ध्वस्त हो चुकी शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए केके पाठक लगातार कड़े फैस

बिहार के शिक्षकों पर फिर चला केके पाठक का डंडा: स्कूल से गायब टीचर्स के खिलाफ बड़ा एक्शन, कटेगी इतने दिन की  सैलरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: शिक्षा विभाग में अपर मुख्य सचिव बनने के बाद से ही केके पाठक लगातार एक्शन में हैं। बिहार में ध्वस्त हो चुकी शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए केके पाठक लगातार कड़े फैसले ले रहे हैं। उनके फैसलों से कई बार विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है बावजूद इसके केके पाठक इन सभी चीजों को दरकिनार कर अपने काम में लगे हुए हैं और बिहार के लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ सख्त एक्शन ले रहे हैं।


दरअसल, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा विभाग ने जिले के 34 लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ एक्शन लिया है। बीते 4 सितंबर को किए गए औचक निरीक्षण के दौरान ये शिक्षक बिना सूचना दिए स्कूल से गायब पाए गए थे। जिसको लेकर शिक्षा विभाग ने सभी 34 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दे दिया है। इसके साथ ही इन शिक्षकों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है और जवाब संतोषजनक नहीं होने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी होगी।


शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से जिले के शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। पिछले 1 जुलाई से जिले के स्कूलों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है और बिना जानकारी दिए स्कूल से गायब रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों के साथ साथ बच्चों की उपस्थिति, मिड डे मील, शौचायल की साफ सफाई और पीने के पानी के साथ साथ अन्य सुविधाओं की मॉनेटरिंग की जा रही है।