ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार : BDO ने सरकारी खजाने से चुराया पैसा! DM ने पकड़ी चोरी, कार्रवाई की लटकी तलवार

PATNA : बिहार के शेखपुरा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो वाकई में काफी हैरान करने वाली है. सरकारी खजाने से अवैध निकासी को लेकर घाटकुसुम्भा प्रखंड के बीडीओ पर कार्रवाई की त

बिहार : BDO ने सरकारी खजाने से चुराया पैसा! DM ने पकड़ी चोरी, कार्रवाई की लटकी तलवार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के शेखपुरा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो वाकई में काफी हैरान करने वाली है. सरकारी खजाने से अवैध निकासी को लेकर घाटकुसुम्भा प्रखंड के बीडीओ पर कार्रवाई की तलवार लटकी है. शेखपुरा की डीएम इनायत खान ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को चोरी को पकड़ा है, जिसे लेकर उन्होंने नजीर को सस्पेंड कर दिया है और बीडीओ को शोकॉज कर जवाब मांगा है.


पूरा मामला सरकार के खजाने से 40 हजार रुपये गायब करने से जुड़ा है. इसी को लेकर घाटकुसुम्भा प्रखंड के बीडीओ और नाजिर पर कार्रवाई की तलवार लटकी है. दरअसल घाटकुसुम्भा प्रखंड के बीडीओ दीपक कुमार कौशिक ने नाजिर से मिलीभगत कर अवैध ढंग से 40 हजार की निकासी कर ली थी. जिसकी जानकारी मिलने पर शेखपुरा की डीएम इनायत खान ने कल्याण पदाधिकारी खिलाफत अंसारी से मामले की जांच कराई.


जांच में सरकारी खजाने से बीडीओ द्वारा अवैध निकासी का मामला सही पाया गया. सरकार की तिजोरी से चोरी के मामले का पर्दाफाश होने के बाद आरोपी बीडीओ दीपक कुमार कौशिक ने 40 हजार रुपये सरकारी खजाने में जमा कर दिया. लेकिन डीएम ने इस पूरे मामले को लेकर बीडीओ को शोकॉज नोटिस थमा दिया है. 


शेखपुरा की डीएम इनायत खान का कहना है कि स्पष्टीकरण में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद बीडीओ पर कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही नाजिर राजेश कुमार पर बिना अनुमति के 40000 एडवांस राशि की अवैध निकासी करने के मामले में उनपर निलंबित कर दिया गया है. 


बताया जा रहा है कि अपनी रवैये को लेकर आरोपी बीडीओ दीपक कुमार कौशिक स्थानीय जनप्रतिधियों के बीच काफी चर्चित हैं. सरकारी खजाने से अवैध निकासी का मामला काफी गंभीर माना जा रहा है. जब इस बाबत बीडीओ दीपक कुमार कौशिक से इसकी प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने बताया कि यह जांच का मामला है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें