ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

सीनियर IAS सुधीर कुमार पहुंचे एससी-एसटी थाना, कम्प्लेन दर्ज कराने आये हैं BSSC के पूर्व अध्यक्ष

PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. बिहार के सीनियर आईएएस अधिकारी सुधीर कुमार पटना के एससी-एसटी थाने पहुंचे हैं. बिहार कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व अध्यक

सीनियर IAS सुधीर कुमार पहुंचे एससी-एसटी थाना, कम्प्लेन दर्ज कराने आये हैं BSSC के पूर्व अध्यक्ष
First Bihar
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. बिहार के सीनियर आईएएस अधिकारी सुधीर कुमार पटना के एससी-एसटी थाने पहुंचे हैं. बिहार कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व अध्यक्ष और सीनियर आईएएस अधिकारी सुधीर कुमार किसी मामले की शिकायत दर्ज कराने एससी-एसटी थाना पहुंचे हैं. 


सीनियर आईएएस अधिकारी सुधीर कुमार उस वक्त सुर्खियों में आए थे. जब उनके BSSC अध्यक्ष रहते हुए 2014 में इंटर स्तरीय संयुक्त परीक्षा का पेपर लीक हुआ था. पेपर लीक मामले में 2017 में सुधीर कुमार को निलंबित करते हुए गिरफ्तार किया गया था.


सीनियर आईएएस अधिकारी सुधीर कुमार किस के खिलाफ कंप्लेन दर्ज कराने पहुंचे हैं. इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया है. मीडिया ने उनसे कई सवाल किए लेकिन फिलहाल वह अपनी शिकायत दर्ज होने का इंतजार कर रहे हैं. सूत्रों की माने तो आईएएस अधिकारी सुधीर कुमार राज्य के कुछ बड़े अधिकारियों के खिलाफ कंप्लेन दर्ज कराना चाहते हैं. हालांकि इसका कारण उन्होंने अब तक नहीं बताया है.



1988 बैच के आईएएस अधिकारी सुनील कुमार राज्य में गृह सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर रह चुके हैं. बाद में वह BSSC के अध्यक्ष बनाए गए थे. पेपर लीक कांड में उनके ऊपर कार्रवाई की गई थी. लेकिन बाद में वह निलंबन मुक्त हो गए. फिलहाल वह राजस्व पर्षद के अपर सदस्य के तौर पर तैनात हैं. अगले साल 31 मार्च को वह रिटायर भी होने वाले हैं.


आईएएस अधिकारी सुधीर कुमार जब गर्दनीबाग स्थित एससी-एसटी थाना पहुंचे. तो उनकी कंप्लेंट दर्ज करने के लिए कोई अधिकारी मौजूद नहीं था. ऐसा लग रहा था जैसे उनकी शिकायत दर्ज करने से पुलिस अधिकारी कतरा रहे थे. संभव है कि सुधीर कुमार किसी बड़े अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराना चाहते हो. इसलिए पुलिस के अधिकारी भी अपने बड़े अधिकारियों से इस मामले में जानकारी ले रहे हो. 

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Birju Singh

FirstBihar संवाददाता