ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

बिहार के स्कूल में मिड डे मील को लेकर संग्राम: सहायक शिक्षक ने हेडमास्टर को बुरी तरह पीटा, छोटी सी बात पर बढ़ गया विवाद

BETTIAH: बिहार के सरकारी स्कूलों में बच्चों को परोसे जाने वाले मिड डे मील को लेकर अक्सर तरह तरह की खबरें सामने आती रही हैं लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है। पश्चिम चंपारण के बेतिया

बिहार के स्कूल में मिड डे मील को लेकर संग्राम: सहायक शिक्षक ने हेडमास्टर को बुरी तरह पीटा, छोटी सी बात पर बढ़ गया विवाद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: बिहार के सरकारी स्कूलों में बच्चों को परोसे जाने वाले मिड डे मील को लेकर अक्सर तरह तरह की खबरें सामने आती रही हैं लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है। पश्चिम चंपारण के बेतिया में मिड जे मिल को लेकर भारी बवाल हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि स्कूल में तैनात सहायक शिक्षक और हेडमास्टर आपस में भिड़ गए और दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। 


दरअसल, मैनाटांड के पूर्वी पकुहवा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को मिड डे मील को लेकर भारी बवाल हो गया। स्कूल में लंच की घंटी लगी, जिसके बाद सहायक शिक्षक सुनील कुमार तीन चार अन्य शिक्षकों के साथ खाना खा रहे थे, तभी हेडमास्टर सत्येन्द्र कुमार वहां पहुंच गए और शिक्षकों को मिड डे मील खाता देखकर भड़क गए। हेडमास्टर ने बच्चों के खाने से पहले शिक्षकों द्वारा मिड डे मील खाने पर आपत्ति जताई।


हेडमास्टर ने खाना खा रहे शिक्षकों से कहा कि पहले बच्चों को मिड डे मील खाने दें उसके बाद खाएं। इसी बात से सहायक शिक्षक सुनील कुमार आपे से बाहर हो गया और हेडमास्टर के साथ मारपीट करने लगा। मारपीट में घायल हुए हेडमास्टर को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से नाराज बच्चों ने स्कूल में हंगामा शुरू कर दिया।


हंगामें की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और सहायक शिक्षक की धुनाई कर दी। भारी हंगामें के बीच किसी तरह से मामले को रफा-दफा किया गया। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद बीईओ कृष्णा कुमार ने इस घटना को लेकर सख्त एक्शन लेने की बात कही है और कहा है कि स्कूल में मारपीट किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।