ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

बिहार : विधायक के भतीजे का मर्डर, दरवाजे पर चढ़कर अपराधियों ने गोलियों से भूना

SASARAM : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार में बेखौफ अपराधियों ने सासाराम में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने विधायक के भतीजे का मर्डर कर दिया है, जिससे इला

बिहार : विधायक के भतीजे का मर्डर, दरवाजे पर चढ़कर अपराधियों ने गोलियों से भूना
First Bihar
2 मिनट

SASARAM : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार में बेखौफ अपराधियों ने सासाराम में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने विधायक के भतीजे का मर्डर कर दिया है, जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. रोहतास पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात रोहतास के सासाराम की है, जहां परसथुआ थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने करगहर से कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा के भतीजे का मर्डर कर दिया है. बताया जा रहा है कि मृतक संजीव मिश्रा कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा का भतीजा है. इनके चाचा गिरीश नारायण मिश्रा पहले मंत्री रह चुके हैं. दरवाजे पर चढ़कर बेखौफ बदमाशों ने इस बड़े हत्याकांड को अंजाम दिया है.


पूर्व मंत्री गिरीश नारायण मिश्रा  और कांग्रेस के विधायक संतोष मिश्रा के भतीजे की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. बताया जा रहा है कि चार से पांच की संख्या में आये हथियारबंद अपराधियों ने इस बड़ी घटना को अंजाम दिया है. 


इस बड़ी वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना की टीम मौके पर पहुंची है. मामले की जांच की जा रही है. फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आखिरकार किस कारणों से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. 


रोहतास पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने दावा किया है कि जिन अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता