ब्रेकिंग
बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: पुलिस बनकर बीजेपी नेता से दिनदहाड़े लूट, पिस्टल दिखाकर सोने की चेन और अंगूठी छीनीBihar News: 'विधायकों' का सम्मान कैसे बचेगा..? सम्राट सरकार ने सचिव से लेकर जिलाधिकारी तक को लिखा कड़ा पत्र, जानें...राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पेलेट गन मामले में दर्ज किया FIRघर के अंदर चल रहा था नकली शराब का खेल... रैपर, बारकोड से लेकर सील तक की पूरी तैयारी, ऐसे होता था गोरखधंधाBihar Education Loan: शिक्षा ऋण योजना पर BJP का पलटवार, 10 लाख तक लोन और 100% ब्याज अनुदानबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद: पुलिस बनकर बीजेपी नेता से दिनदहाड़े लूट, पिस्टल दिखाकर सोने की चेन और अंगूठी छीनीBihar News: 'विधायकों' का सम्मान कैसे बचेगा..? सम्राट सरकार ने सचिव से लेकर जिलाधिकारी तक को लिखा कड़ा पत्र, जानें...राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, पेलेट गन मामले में दर्ज किया FIRघर के अंदर चल रहा था नकली शराब का खेल... रैपर, बारकोड से लेकर सील तक की पूरी तैयारी, ऐसे होता था गोरखधंधाBihar Education Loan: शिक्षा ऋण योजना पर BJP का पलटवार, 10 लाख तक लोन और 100% ब्याज अनुदान

Bihar Breaking News: बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम टेबल बदला, सरकार ने जारी किया शेड्यूल; अब इतने बजे से लगेगी क्लास

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सरकारी स्कूलों से जुड़ी हुई निकलकर सामने आ रही है। ठंड की दस्तक के साथ ही शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी स्कूलों का टाइम टेबल बदल दिया है।

Bihar Breaking News: बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम टेबल बदला, सरकार ने जारी किया शेड्यूल; अब इतने बजे से लगेगी क्लास
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सरकारी स्कूलों से जुड़ी हुई निकलकर सामने आ रही है। ठंड की दस्तक के साथ ही शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी स्कूलों का टाइम टेबल बदल दिया है। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने पूरा शेड्यूल जारी किया है। नए शेड्यूल के मुताबिक, आगामी 1 दिसंबर से बिहार के सभी सरकारी स्कूल सुबह साढ़े 9 बजे से खुलेंगे।


बिहार सरकार के माध्यमिक शिक्षा निदेश की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, राज्य के सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक/ उच्च माद्यमिक, संस्कृत विद्यालय, मदरसा विद्यालय समेत अन्य स्कूल आगामी 1 दिसंबर से नए टाइम टेबल के अनुसार संचालित किए जाएंगे। नए शेड्यूल के अनुसार, अब ये सभी स्कूल सुबह 9:30 बजे से खुलेंगे।


सुबह साढ़े 9 बसे से 10 बजे के बीच प्रार्थना, पहली कक्षा 10 बजे से शुरू होगी जो 10:40 तक चलेगी। वहीं दूसरी क्लास सुबह 10:40 बजे से 11:20 बजे तक, तीसरी क्लास- 11:20 से 12:00 बजे तक लगेगी। इसके बाद मध्यांतर यानी लंच टाइम और एमडीएम का होगा जो 12:00 बजे से 12:40 तक होगा।


इसके बाद चौथी घंटी- 12:40 बजे से 01:20 बजे, पांचवी क्लास- 01:20 बजे से 2 बजे तक, छठी क्लास- 2 बजे से 2:40 बजे तक और आठवीं क्लास दोपहर 3:20 बजे से 4:00 बजे तक संचालित होगी। इसके बाद शाम 4 बजे स्कूलों की छुट्टी कर दी जाएगी। शिक्षा विभाग ने आगामी 1 दिसंबर से नए टाइम टेबल पर स्कूलों को संचालित करने का आदेश सभी जिलों को दे दिया है।


इसके अलावा स्कूलों को सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए एक घंटी खेलकूद/ संगीत/ नृत्य/ पेंटिंग के लिए निर्धारित करना होगा, जो अलग-अलग वर्ग के लिए अलग-अलग समयांतराल पर संचालित होगा। वहीं बोर्ड या सेंटप परीक्षा के कारण अन्य कक्षाएं बाधित नहीं होंगी, अन्य कक्षाएं पहले की तरह ही संचालित की जाएंगी। वहीं शनिवार को भी पूरे दिन स्कूलों का संचालन होगा, जिसमें मध्यांतर के पहले की कक्षाएं बैगलेस होंगी और मध्यांतर के बाद सृजनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी