ब्रेकिंग
दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦शराब तस्कर से यारी पड़ी भारी: स्मगलर के साथ केक काटते दिखे थानाध्यक्ष और दारोगा, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड✦10 हजार की रिश्वत... फिर खुला बड़ा राज, आरा में डाक सहायक गिरफ्तार, CBI के एक्शन से हड़कंप✦‘दो आदमी आपस में मिले हुए हैं, JDU को खाने वाले हैं’, लालू के करीबी ने नीतीश-निशांत को किया आगाह; बोले- जागते रहो...✦MLC चुनाव के बीच पटना पहुंचे नितिन नबीन, चुनावी रणनीति पर करेंगे मंथन; NDA के लिए चुनौती बनी पटना स्नातक सीट✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦शराब तस्कर से यारी पड़ी भारी: स्मगलर के साथ केक काटते दिखे थानाध्यक्ष और दारोगा, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड✦10 हजार की रिश्वत... फिर खुला बड़ा राज, आरा में डाक सहायक गिरफ्तार, CBI के एक्शन से हड़कंप✦‘दो आदमी आपस में मिले हुए हैं, JDU को खाने वाले हैं’, लालू के करीबी ने नीतीश-निशांत को किया आगाह; बोले- जागते रहो...✦MLC चुनाव के बीच पटना पहुंचे नितिन नबीन, चुनावी रणनीति पर करेंगे मंथन; NDA के लिए चुनौती बनी पटना स्नातक सीट

बिहार के सरकारी कर्मचारियों और पदाधिकारियों को मिली बड़ी राहत, सीएम सम्राट ने लिया यह फैसला

नई सरकार बनने के बाद इस पर समीक्षा की गयी। इस मामले को नए सीएम सम्राट चौधरी ने संज्ञान में लेते हुए पहले के आदेश को निरस्त करने का निर्देश दिया। सरकार के इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों मे खुशी का माहौल है।

बिहार न्यूज
पुराने आदेश को सरकार ने लिया वापस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:सरकारी कर्मचारियों और पदाधिकारियों को सम्राट सरकार ने बड़ी राहत दी है। अब ये भी प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। पहले एक बार से अधिक प्रतियोगिता परीक्षा देने पर रिजाइन मांगा जाता था लेकिन 6 अप्रैल को नगर विकास विभाग द्वारा जारी पुराने आदेश को सरकार ने वापस ले लिया है। अब कोई भी कर्मचारी प्रतियोगिता परीक्षा दे सकता है और परीक्षा पास कर ऊंच पदों पर आसीन हो सकता है. 


बिहार की सम्राट सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के हित में यह बड़ा फैसला लिया है। पहले सरकारी सेवा में रहते कोई भी अन्य प्रतियोगिता परीक्षा में नहीं बैठ सकता था। लेकिन नई सरकार ने यह रोक हटाने का काम किया है। सम्राट चौधरी के इस कदम से बिहार सरकार के कर्मचारियों और पदाधिकारियों को बड़ी राहत मिली है। 


बता दें कि पहले कोई भी सरकारी कर्मचारी या पदाधिकारी अपने सेवाकाल के दौरान सिर्फ एक बार ही विभागीय या प्रतियोगिता परीक्षा दे सकता था। इसके बाद किसी भी परीक्षा में शामिल होने पर रोक लगा दी गयी थी। यह चेतावनी दी गयी थी यदि कोई सरकारी नियम का पालन नहीं करता है तो उसे त्यागपत्र देना होगा। इस आदेश से डर का माहौल बना हुआ था। 


लेकिन नई सरकार बनने के बाद इस पर समीक्षा की गयी। इस मामले को नए सीएम सम्राट चौधरी ने संज्ञान में लेते हुए पहले के आदेश को निरस्त करने का निर्देश दिया। सरकार के इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों मे खुशी का माहौल है। अब वो अपनी योग्यता के अनुसार ऊंचे पदों पर आसीन हो सकेंगे। इसके लिए प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल हो पाएंगे।  

टैग्स